फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police raided many places to catch the killers

हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर पुलिस ने मारा छापा

Sun, 03 Jan 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Police raided many places to catch the killers
सोनभद्र। मांची थाना क्षेत्र के मड़पा गांव में शनिवार को धारदार हथियार से राजेश यादव (20) की हुई निर्मम हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस ने कई जगहों पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रविवार को पुलिस अधीक्षक एपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मातहतों को जल्द से जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम मांची थाना क्षेत्र के मड़पा गांव निवासी कांता यादव के बेटे राजेश का शव उसके अरहर के खेत में मिला था। शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे। एसपी के निर्देश पर एएसपी नक्सल डॉ. राजीव सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। रविवार को पुलिस ने शव का पीएम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। उधर सीओ अभिनव यादव की अगुवाई में मांची थानाध्यक्ष, स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप सिंह, एसओजी प्रभारी अमित तिवारी और सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह टीम के साथ अलग-अलग हत्यारोपियों के खिलाफ सबूत एकत्र करने में जुटी है। सूत्रों की मानें तो रविवार को पुलिस ने संदिग्ध कई व्यक्तियों से पूछताछ की। हत्या से जुड़ी कई जानकारियां मिली है। उसी के आधार पर पुलिस हत्यारोपियों के गिरेबान तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस के हत्थे एक भी हत्यारोपी नहीं चढ़े थे।
विज्ञापन

युवक की मौत का खुलासा करने के लिए टीमें लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही हत्यारोपियों को पकड़ कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। - अमरेंद्र प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed