फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police raided and detained three with meat

छापेमारी कर पुलिस ने मांस के साथ तीन को हिरासत में लिया

Fri, 03 Jul 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Police raided and detained three with meat
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के अमवार बाजार, सुंदरी समेत अन्य गांवों में शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी कर मांस के साथ संदिग्ध तीन लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। इस मामले में एक महिला समेत छह के खिलाफ गोवंश अधिनियम समेत अन्य धाराओं मेें केस दर्ज किया गया है। एसडीएम सुशील यादव, सीओ संजय वर्मा ने भी जिन स्थानों से मांस बरामद हुई है उसका निरीक्षण कर मातहतों को दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की अलसुबह अमवार गांव के रहने वाले कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दिया कि बीती रात एक व्यक्ति अपने घर में मवेशी काट कर मांच को क्षेत्र के कई लोगों को बेचा है। यह कार्य काफी दिनों से कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए भारी पुलिस बल के साथ दुद्वी सीओ संजय वर्मा, कोतवाल पंकज सिंह, अमवार पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप राय ने अमवार बाजार, नगवां के विस्थापित कालोनी, सुंदरी समेत अन्य गांवों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर मांस बरामद किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने देखा कि नगवां में एक मकान के कमरे को धुल कर खून के धब्बे को मिटाने का प्रयास किया गया है। पुलिस कर्मियों ने घर के पास मिट्टी खोद कर अंदर से झोले में छिपाकर रखे गए मांस का टुकड़ा बरामद किया। अमवार बाजार में कई घरों में छापेमारी कर पकता हुआ मांस बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed