{"_id":"62bde77a9f8e804000403156","slug":"police-keep-a-close-watch-in-mixed-population-areas-sonbhadra-news-vns6616177162","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की पैनी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर की घटना को लेकर जिले में बृहस्पतिवार को भी प्रशासन चौकन्ना रहा। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, कचहरी समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस चक्रमण करती रही। जिले केे मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सादे पोशाक में पुलिस कर्मियों की तैनाती अराजक तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के लिए लगाई गई है।
एसपी यशवीर सिंह ने सभी सीओ, थाना और चौकी प्रभारियों को अपराधियों और अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है। अशांति का माहौल पैदा करने वालों से सख्ती से निपटने का फरमान जारी किया है। बृहस्पतिवार को भी राबर्ट्सगंज नगर और आसपास के इलाकों में फोर्स के साथ एएसपी विनोद कुमार, सीओ राजकुमार तिवारी और कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय अलग-अलग भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। शाम को नगर में दलबल के साथ कोतवाल और कस्बा चौकी इंचार्ज संजय कुमार सिंह पैदल गश्त किया। उधर शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से चोपन में प्रभारी निरीक्षक केके सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल ने रूट मार्च किया। फोर्स द्वारा नगर के विभिन्न कॉलोनियों सहित मुख्य मार्केट में पैदल मार्च किया। इस दौरान एसओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नगर में अमन चैन बनाए रखने में सभी का सहयोग अपेक्षित है।