फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police got back Rs 1.86 lakh missing from seven bank accounts

पुलिस ने वापस कराए सात बैंक खातों से गायब 1.86 लाख रुपये

Fri, 03 Jun 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Police got back Rs 1.86 lakh missing from seven bank accounts
जिले में साइबर अपराध पर रोक लगाने की दिशा में पुलिस प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। पुलिस ने साइबर अपराध के शिकार सात लोगों के खाते में उनका 1,86,994 रुपये वापस करा दिया। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर पुलिस साइबर अपराधियों की मंशा पर पानी फेरने में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता विजय कुमार निवासी ग्राम सेंधुआरी थाना राबर्ट्सगंज के 20743 रुपये, पवन कुमार निवासी ग्राम उरमौरा के 22273 रुपये, राजमती निवासी घघरी (सहगोड़ा) के 9999 रुपये, मसहुदा खातून निवासी चूड़ी गली डाला के 5000 रुपये, रमेश कुमार भारती निवासी न्यू मार्केट रेनुकूट के 59000 रुपये, नितेश कुमार निवासी ग्राम जुड़वरिया के 49980 रुपये और ज्ञान प्रकाश भारती निवासी पुलिस लाइन चुर्क के 19999 रुपये उनके खाते में वापस कराए गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने साइबर सेल को लिखित प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने साइबर सेल को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक संजीव कुमार यादव, दारोगा सरोजमा सिंह, कांस्टेबल अभिषेक तिवारी, शैलेंद्र कुमार ने शिकायती प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एरोन पे, फ्लिप कार्ड, मोबीक्विक कंपनी से संपर्क स्थापित कर 186994 रुपये को शिकायतकर्ताओं के बैंक खाते में वापस कराने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed