फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police encounter with animal smugglers in Sonbhadra one injured by bullet injury

Encounter: सोनभद्र में पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, सात फरार

Thu, 31 Aug 2023 10:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 31 Aug 2023 10:37 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के चोपन थाना में क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से एक तस्कर मौके पर गिर गया, जबकि अन्य साथी उसे छोड़कर फरार हो गए।  पकड़ा गया बदमाश झारखंड का निवासी है।

विज्ञापन
Police encounter with animal smugglers in Sonbhadra one injured by bullet injury
सोनभद्र में पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले के गुरमुरा के पास गुरुवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया बदमाश झारखंड का निवासी है। पशु तस्करी में उसकी संलिप्तता बताई जा रही है। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे चोपन सीएचसी में भर्ती कराया। मुठभेड़ के दौरान पशु तस्कर के अन्य साथी फरार हो गए।

विज्ञापन


चोपन और हाथीनाला थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने बुधवार रात रानीताली नाले के पास से पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 38 पशुओं को मुक्त कराया था। पूछताछ में पुलिस को उनके 8 अन्य साथियों के बारे में जानकारी मिली थी। इसी आधार पर पुलिस टीम उनकी तलाश कर रही थी।

विज्ञापन

तस्कर के फरार साथियों की हो रही तलाश

गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को तस्करों के गुरमुरा के पास मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस टीम चिन्हित स्थान पर पहुंची तो तस्कर भागने लगे। उन्होंने पुलिस टीम पर फायर भी किया। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। गोली लगने से एक तस्कर मौके पर गिर गया, जबकि अन्य साथी उसे छोड़कर फरार हो गए। घायल तस्कर को पुलिस ने चोपन सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  वाराणसी कैंट स्टेशन पर कल से 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, दूसरे स्टेशनों से चलेंगी कई ट्रेनें, कई निरस्त

पकड़े गए तस्कर की पहचान रामकिशुन (40) निवासी बामा थाना नगर ऊंटारी जिला गढ़वा झारखंड के रूप में हुई। चोपन एसओ ने बताया कि रामकिशुन पशु तस्करी में लिप्त रहा है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। घटना की सूचना पाकर सीओ सिटी राहुल पांडेय भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed