फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police dealt strictly with criminals

अपराधियों से सख्ती से पेश आए पुलिस

Thu, 22 Jul 2021 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Police dealt strictly with criminals
सोनभद्र। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह व पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को चुर्क स्थित पुलिस लाइन सभागार में अपराध नियंत्रण समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक में आए सभी अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी के साथ अपराध एवं कानून व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई।
विज्ञापन

गोष्ठी के दौरान थाना दिवस व तहसील दिवस पर विशेष ध्यान देने, जमीन सम्बन्धित विवाद में पुलिस व राजस्व टीम द्वारा संयुक्त रुप से मिलकर विवाद को निस्तारित कराने व वन विभाग के जमीन सम्बन्धित मामले में पुलिस,राजस्व व वनविभाग को मिलकर काम करने के बारे में कहा गया। तत्पश्चात सैनिक सम्मेलन आयोजित कर समस्त थानों से आये कर्मचारीगण की समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी व उनके निस्तारण के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया। अवैध शराब के परिवहन व बिक्री तथा पशु तस्करी पर पूर्ण रोक लगाने, हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, दहेज हत्या, नकबजनी, चोरी, वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने, बैंक और सहज जनसेवा केंद्रों की नियमित चेकिंग करने, गैंगेस्टर एक्ट के लंबित गंभीर अपराधों में शीघ्र कार्रवाई किए जाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही जनपद व थाना स्तर पर टॉप-10 अपराधियों को चयनित कर उनके विरूद्ध कार्रवाई करने तथा जमानत पर बाहर आए अपराधियों की लगातार निगरानी करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

एंटी रोमियो स्क्वाड को सक्रिय करने, सभी मुख्य बाजार/मार्गों, चौराहों एवं हाइवे पर रात्रि गश्त एवं प्रभावी चेकिंग करने, सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखने तथा भ्रामक व गलत संदेश/सूचना को किसी भी प्लेटफार्म पर प्रसारित करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया। थानों पर महिला हेल्प डेस्क, सवेरा योजना, 1090, 112, 108 से जनता को लगातार जागरूक करते हुए प्राप्त निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करने के लिए थाना-प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed