फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police chased shopkeepers who obstructed traffic

Sonebhadra News: पुलिस ने आवागमन बाधित करने वाले दुकानदारों को खदेड़ा

Wed, 11 Jan 2023 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Police chased shopkeepers who obstructed traffic
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के मेन चौक के समीप मंगलवार की शाम फोर्स के साथ कोतवाल बाल मुकुंद मिश्रा ने ठेला, खोमचा वालों को खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने कई दुकानदारों का तौल मशीन, बाट माप को कब्जे में ले लिया। हालांकि बाद में पुलिस ने दुकानदारों को दोबारा दुकान न लगाने की हिदायत देते हुए तौल मशीन आदि वापस कर दिया। बुधवार को भी पुलिस ने अतिक्रमण को हटवाया।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम को किसी ने सिटी सीओ राहुल पांडेय को सूचना दिया कि रोक के बावजूद राबर्ट्सगंज के मेन चौक के समीप भारी संख्या में दुकानदारों ने ठेला, खोमचा लगाकर आवागमन बाधित किए हुए हैँ। पटरियों से दुकानों को हटाने के लिए कहने पर विवाद करने पर अमादा हो जाते हैं। सीओ के निर्देश पर भारी पुलिस बल के साथ कोतवाल और चौकी इंचार्ज संजय सिंह मेन चौक पर पहुंच कर पटरियों के किनारे दुकानों को लगाने वालों को हटवाने के साथ ही तराजू, बाट माप को कब्जे में ले लिया। मेन चौक से चंडी तिराहे तक अतिक्रमण को हटाया गया। बुधवार को भी पुलिस अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी रही। कोतवाल बाल मुकुंद मिश्रा ने कहा कि दोबारा प्रतिबंधित क्षेत्र में दुकानों को लगाकर आवागमन बाधित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed