{"_id":"653ea4997d10e5b5c00cdabb","slug":"police-caught-liquor-being-taken-to-bihar-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-5232-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पुलिस ने पकड़ी बिहार ले जाई जा रही शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पुलिस ने पकड़ी बिहार ले जाई जा रही शराब
विज्ञापन
रायपुर पुलिस ने यूपी-बिहार बार्डर पर स्थित दरमा मोड़ के पास रविवार को सुबह एक बोलेरो से 264 शीशी शराब बरामद की। बिहार जा रही बोलेरो की तलाशी लेने पर यह शराब बरामद हुई।
गाड़ी में सवार अवनीश उर्फ मोहित मोदनवाल निवासी कूरा कला थाना पन्नूगंज, अनिल शर्मा निवासी घेवल (शिवपुर) थाना पन्नूगंज ने पुलिस को बताया कि उन्हें रामगढ़ से यह कहकर भेजा गया कि दरमा गांव के पास बिहार बार्डर पर कुछ लोग मिलेंगे, उन्हें माल देकर चले आओ। इसके एवज में तुम दोनों को दो-दो हजार रुपये मिलेगा।
थाना प्रभारी बृजेश कुमार पांडेय ने थाने में आरोपियों से पूछताछ की। इसके बाद शराब और बोलेरो को सीज कर कार्रवाई में जुट गए। बोलेरो सवार दोनों तस्कर का चालान कर न्यायालय भेज दिया। रायपुर पुलिस दोनों युवकों की निशानदेही पर इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश शुरू कर दी है।