फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police busted gang involved in marrying minor girls in Rajasthan and arrested six accused in sonbhadra

Impact: नाबालिग लड़कियों की राजस्थान में शादी कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

Fri, 04 Jul 2025 10:06 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 04 Jul 2025 10:06 AM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाबालिग लड़कियों की राजस्थान में शादी कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police busted gang involved in marrying minor girls in Rajasthan and arrested six accused in sonbhadra
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के ग्रामीण इलाकों से नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर राजस्थान में शादी कराने वाले गिरोह का रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को भंडाफोड़ कर दिया है। चंडी तिराहे के पास गिरोह के छह सदस्य गिररफ्तार किए गए हैं। इसमें चार महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन


आरोपियों में मिर्जापुर के चिल्ह थानाक्षेत्र के मलाधरपुर निवासी सूरज उपाध्याय, रॉबर्ट्सगंज के शीतला मंदिर निवासी परवीन, परवीन का पति गौतम, ओडिशा के सुंदरगढ़ निवासी आरती कुमारी, पन्नूगंज थाना क्षेत्र की नेवारी गांव निवासी सुषमा और निशा शामिल है। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी गोपालजी गुप्ता ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने पिछले दिनों एक नाबालिग को राजस्थान से बरामद किया था। उसकी शादी भी झांसा देकर कराई गई थी। बृहस्पतिवार को चार महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sonam Raghuvanshi: काशी में सोनम का पिंडदान, दशाश्वमेध घाट पर राजा रघुवंशी की आत्मा की शांति के लिए हुई पूजा

अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा 
गरीब परिवार को झांसा देकर उनकी लड़कियों की कम उम्र में शादी कराने का मामला अमर उजाला ने भी प्रमुखता से उठाया था। 29 जून को सोनभद्र में अब भी बाल विवाह, इस साल रोकी गई 30 शादियां, जिले की मातृ मृत्यु दर देश-प्रदेश में ज्यादा शीर्षक के साथ प्रकाशित खबर में इस तथ्य का उल्लेख था कि यहां की लड़कियों की पैसों के लालच में विचौलिए राजस्थान, हरियाणा में शादी करा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बाल विवाह: सोनभद्र में मासूम दुल्हनें...इस साल रोकी गईं 30 शादियां, मातृत्व बन रहा माैत का सबब; जानें खास 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed