{"_id":"6109420e36c31810517676e6","slug":"police-arrested-two-heroin-smuggler-recovered-40-lakhs-heroin-brought-from-barabanki-and-sold-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी 40 लाख की हेरोइन: बाराबंकी से लाकर सोनभद्र में बेचते थे, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़ी 40 लाख की हेरोइन: बाराबंकी से लाकर सोनभद्र में बेचते थे, दो तस्कर गिरफ्तार
Tue, 03 Aug 2021 06:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 03 Aug 2021 06:48 PM IST
सार
तस्करों के कब्जे से चार सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले में सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के आमडीह गांव के समीप राजमार्ग पर घेराबंदी कर पुलिस ने बाइक सवार दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के कब्जे से चार सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत चालीस लाख रुपये है। यह जानकारी मंगलवार को सदर कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी विनोद कुमार ने दी।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ करने पर तस्करों ने बताया कि वे बाराबंकी से हेरोइन लाकर यहां विभिन्न इलाकों में बेचते हैं। पकड़े गए आरोपी रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के घुवास खुर्द गांव निवासी दीपक और कुंडाडीह थाना म्योरपुर निवासी जितेंद्र नाथ हैं।
विज्ञापन
तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर चालान करते हुए उनकी बाइक को सीज कर दिया गया। एसपी सिटी सीओ राजकुमार तिवारी के नेतृत्व में कोतवाल विनोद राय, स्वाट टीम प्रभारी अमित त्रिपाठी, एसओजी प्रभारी श्याम बहादुर यादव, एसएसआई ऐश खां और सुकृत चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र सिंह के साथ हेड कांस्टेबल अरविन्द सिंह, जगदीश मौर्या, जितेन्द्र, अमर सिंह, नान्हू यादव, शितांशू पांडेय का अहम योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने टीम को 25,000 रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन