फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Poet seminar

कवि गोष्ठी में खूब लगे ठहाके

Fri, 24 Jul 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Poet seminar
सोनभद्र। सोन साहित्य संगम की ओर से बृहस्पतिवार को देर शाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाल गंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर वर्चुअल काव्य गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से लोगों को हंसाया। काव्य गोष्ठी का प्रारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर अध्यक्ष ने पुष्पांजलि अर्पित व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। युवा कवि राहुल सिंह ने सरस्वती वंदना की। प्रभात सिंह चंदेल ने वीर रस की कविता पेश की। फिर ‘मुद्दतो बाद याद किया है तुमने’ सुनाकर राहुल सिंह प्रवाह ने लोगो की वाहवाही लूटी। कवि दिवाकर द्विवेदी ने ‘मेघ की गर्जना घनी चांदनी’ को मधुर स्वर में प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘पास हर वक्त हौंसले की उड़ान रखता हूँ’ सुनाकर बनारस से जुड़े कवि रामनरेश पाल ने सभी को उत्साहित किया। कवि अमरनाथ अजेय, शिव नारायण शिव, सुशील राही ने भी रचनाएं पेश कीं। प्रेम शीला व सुषमा गुप्ता ने कजरी सुनाकर लोगों का दिल जीता। अध्यक्षता संस्था के निदेशक मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी और संचालन संयोजक राकेश शरण मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed