{"_id":"589c9de94f1c1b875237b243","slug":"pmo-sought-a-report-information-was","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमओ ने तलब की रिपोर्ट, ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमओ ने तलब की रिपोर्ट, ली जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Thu, 09 Feb 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनपरा स्थित विद्युत परिषद बालिका जूनियर हाईस्कूल में छात्राओं के उत्पीड़न का मामला प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के डे अफसर मयूर माहेश्वरी ने गुरुवार को डीएम से फोन पर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उधर जिला प्रोवेशन अधिकारी रितेश बिंदल की अगुवाई वाली पांच सदस्यी टीम ने भी मौके पर मामले की जांच की। डीएम सीबी सिंह का कहना है कि उन्होंने घटनाक्रम के जांच से जुड़ी पत्रावली तलब कर ली है। जांच में अब तक कपड़े उतरवाने की बात सही नहीं पाई गई है। महिलाओं की टीम से भी इसकी जांच कराई जा रही है। प्रकरण में परियोजना स्तर से एक महिला चिकित्सक, एक महिला इंजीनियर और एक महिला लेखाकार की मौजूदगी वाली तीन सदस्यीय टीम का भी गठन किया गया है।
चार फरवरी को छात्राओं को मुर्गा बनाकर उत्पीड़ित करने तथा कथित रूप से कपड़ा उतवारने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को इस मामले में पीएमओ हाउस के डे अफसर मयूर माहेश्वरी ने डीएम सीबी सिंह से फोन पर घटना के बारे में जानकारी ली। जिला प्रोवेशन अधिकारी रितेश बिंदल की अगुवाई में गठित टीम गुरुवार की सुबह करीब दस बजे बीईओ दिलीप कुमार को लेकर विद्यालय पहुंची। यहां विद्यार्थियों से वार्ता कर जानकारी ली। प्रबंधन के लोगों से भी जानकारी ली। रितेश बिंदल ने बताया कि कपड़ा उतरवाने की बात अभी तक साबित नहीं हुई है। फिर भी प्रबंधन को प्रकरण की गहनता से जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए गए हैं। बीईओ दिलीप कुमार ने बताया कि चूंकि नियोक्ता प्रबंधन है। प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई भी की है। ऐसे में आरोपों की सत्यता को लेकर जब तक उनकी रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक कुछ भी कहना ठीक नहीं रहेगा। प्रबंधन की तरफ से जांच के लिए महिला डॉक्टर की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है ताकि लड़कियों को पूछताछ के दौरान किसी भी तरह की असहजता का सामना न करना पड़े।