फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   PM will gift Atal Residential School to Vindhyachal Division

Sonebhadra News: विंध्याचल मंडल को आज अटल आवासीय विद्यालय की सौगात देंगे पीएम

Fri, 22 Sep 2023 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
PM will gift Atal Residential School to Vindhyachal Division
चोपन। श्रमिकों के बच्चों को आवासीय शिक्षा देने के लिए चोपन ब्लॉक के गुरमुरा में निर्मित अटल आवासीय विद्यालय का शनिवार को लोकार्पण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से वर्चुअल माध्यम से मंडल स्तरीय इस विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को तैयारियां जोरों पर रहीं। परिसर में भव्य मंच और पंडाल बनाया गया है। इसमें मंडल के तीनों जिलाें के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को एडीएम सहदेव मिश्र ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का निरीक्षण किया। पिपरी-मिर्जापुर मंडल उप श्रमायुक्त पंकज सिंह राणा ने बताया कि ग्राम पंचायत कोटा के गुरमुरा में 21 बीघे भूमि पर 65 करोड़ रुपये की लागत से अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया है। इसमें मंडल के भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र तीनों जिलों के श्रमिकों के बच्चे निशुल्क आवासीय शिक्षा ग्रहण करेंगे। लोकार्पण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीनों जिलों के प्रशासनिक व जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण दिया गया है। बरसात को लेकर कांफ्रेंस हाल व ग्राऊंड में अलग-अलग एलईडी स्क्रीन लगाकर व्यवस्था की गई है। विद्यालय में नामंकित 80 बच्चों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है। उद्घाटन के बाद प्रथम सत्र के बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी में जुटे रहे। निरीक्षण के दौरान ओबरा एसडीएम प्रभाकर सिंह, प्रधानाचार्य वीके मंडल, चोपन बीडीओ शुभम बरनवाल, एडीओ पंचायत अजय सिंह, कोटा ग्राम प्रधान प्रह्लाद चेरो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed