{"_id":"60a64e548ebc3e2c1b52e0f8","slug":"pm-narendra-modi-sends-blessing-letter-to-newly-married-couple-in-sonebhadra-and-makes-his-wedding-memorable","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: प्रधानमंत्री मोदी ने नव दंपति की शादी को बनाया यादगार, पत्र भेजकर दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: प्रधानमंत्री मोदी ने नव दंपति की शादी को बनाया यादगार, पत्र भेजकर दी बधाई
Thu, 20 May 2021 05:26 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 20 May 2021 05:26 PM IST
सार
सोनभद्र के एक परिवार ने शादी में आने के लिए प्रधानमंत्री को न्योता दिया था लेकिन पीएम खुद तो नहीं आए पर उनकी ओऱ से वर-वधू को शादी की बधाइयां और शुभकामनाएं जरूर भेजी गई है। उनकी ओर से भेजा गया यह संदेश किसी खास तोहफे से कम नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के एक परिवार की खुशी का उस वक्त ठिकाना नहीं रहा जब उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बधाई संदेश भेजा गया। उक्त परिवार ने बेटी की शादी में आने के लिए प्रधानमंत्री को न्योता दिया था लेकिन पीएम खुद तो नहीं आए पर उनकी ओऱ से वर-वधू को शादी की बधाइयां और शुभकामनाएं जरूर भेजी गई हैं।
विज्ञापन
नगर पंचायत चुर्क के वार्ड नंबर पांच निवासी पूनम देवी पत्नी राम गुल्ली ने अपनी नातिन कोमल की शादी 30 अप्रैल को की थी। इसमें शामिल होने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण कार्ड भेजा था। प्रधानमंत्री ने निमंत्रण कार्ड पाकर परिवार की खुशी में शामिल करने पर बहुत-बहुत धन्यवाद दिया और वर-वधू को बधाई दी।
विज्ञापन
पीएम मोदी के भेजे पत्र में लिखा है कि शुभ लग्न की बेला में खुशियों की सौगात लाएं। विश्वास व मित्रता की डोर सदैव बंधें रहे। पूनम देवी ने प्रधानमंत्री के भेजे पत्र मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की।
विज्ञापन
परिवार के सभी सदस्य खुश हैं। हालांकि, कोरोना काल में शादी बड़े सादगी के साथ संपन्न हुआ। अब परिवार इस पत्र को फ्रेम करा कर नये जोड़े को उपहार स्वरूप देगा। किसी को उम्मीद नहीं थी कि प्रधानमंत्री आशीर्वाद के रूप में पत्र भेजेंगे।