फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Players from 31 districts will participate in archery competition

तीरंदाजी प्रतियोगिता में जुटेंगे 31 जिलों के खिलाड़ी

Sat, 01 Jan 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Players from 31 districts will participate in archery competition
सोनभद्र। दो दिवसीय राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का जमावड़ा शनिवार से शुरू हो गया। देर शाम तक मथुरा की टीम जिले में पहुंची थी। रविवार तक अन्य जिलों के खिलाड़ी भी पहुंच जाएंगे। प्राइजमनी प्रतियोगिता में प्रदेश के 31 जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। तीन जनवरी को प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी करेंगे।
विज्ञापन

आदिवासी बहुल जिले के तमाम युवा-बच्चे तीरंदाजी में महारत रखते हैं। उनकी प्रतिभा निखारने के लिए ही यहां तीरंदाजी का हास्टल भी संचालित है। कोरोना काल में लंबे समय से प्रतियोगिताएं नहीं हुई थीं। अब राज्य स्तर पर प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका जिले को मिला है। जिला तीरंदाजी संघ के संयोजन में 3-4 जनवरी को होने वाली प्राइजमनी तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रदेश के 31 जिलों के 212 खिलाड़ियों ने अब तक पंजीकरण कराया है। प्रतियोगिता में इंटरनेशन खिलाड़ी मधु वेधवान भी हिस्सा लेंगी। आयोजन समिति कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से जुटा है। जिला तीरंदाजी संघ के सचिव बलराम कृष्ण यादव ने बताया कि तीन जनवरी को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी प्रतियोगिता का उद्घाटन और अध्यक्षता राज्यसभा सांसद रामशकल करेंगे। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता भी मौजूद रहेंगे। बताया कि खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम तियरा और ज्ञान गंगा आईटीआई के परिसर में की गई है। अन्य लोगों के ठहरने के लिए नगर के विभिन्न होटल में होगा। बताया कि ओपेन वर्ग की इस प्रतियोगिता में इंडियन और रिकर्व राउंड में किसी भी उम्र के खिलाड़ी हिस्सा लें सकेंगे। दोनों श्रेणी के विजेताओं को करीब 1.42 लाख रुपये की धनराशि पुरस्कार के रुप में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed