फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Play the game with love, brotherhood and harmony

खेल को प्रेम, भाईचारा एवं सौहार्द की भावना से खेलें

Thu, 17 Dec 2020 06:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Play the game with love, brotherhood and harmony
सोनभद्र। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को चतरा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आदिवासी इंटर कालेज सिलथम में हुई। इसमें एथलेटिक्स वालीबाल, कबड्डी, कुश्ती एवं भारोत्तोलन विधा में पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ चतरा के जिला पंचायत सदस्य तेजबली ने किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य तेजबली ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी आवश्यक है। खेल शिक्षा का एक अभिन्न अंग है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। सभी खिलाड़ी खेल को प्रेम, भाईचारा एवं सौहार्द की भावना से खेलें। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को आदिवासी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरि शंकर मिश्रा ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया। निर्णायक रामकृत सिंह, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश, दिनेश चंद्र शर्मा, योगेंद्र, अनिल कुमार रहे। प्रतियोगिता में युवक मंगल दल पटना के अध्यक्ष राकेश कुमार चौबे एवं युवक मंगल दल सिलथम के अध्यक्ष सुनील यादव ने अपनी-अपनी टीमों के साथ प्रतियोगिता में सहयोग प्रदान किया। युवा कल्याण अधिकारी शशिभूषण शर्मा ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में प्रथम विजय यादव, 400 मीटर दौड़ में प्रथम विजय यादव, 800 मीटर दौड़ में प्रथम दीपक यादव, 1500 मीटर दौड़ में प्रथम उज्जवल, लंबी कूद में प्रथम मोनू, गोला प्रक्षेप में प्रथम ऋतिक, चक्का प्रक्षेप बालिका वर्ग में प्रथम नाशू, 100 मीटर दौड़ में प्रथम नाशू, निशा लंबी कूद में प्रथम रहीं। कबड्डी बालिका में सिल्थम प्रथम विजेता रही। संचालन वीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर बीडीसी नंदलाल, युवा कल्याण विभाग के महफूज अली खां, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed