Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Plants of dignitaries did not get tree guards in Oxy forest

Sonebhadra News: ऑक्सी वन में दो दिन पहले अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से लगाए गए पौधे सूख गए हैं, निगल रहे पशुऑक्सी वन में माननीयों के पौधों को नहीं मिले ट्री गार्ड

Mon, 14 Jul 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Plants of dignitaries did not get tree guards in Oxy forest
पर्यावरण संरक्षण के नाम पर हर साल जिले में लाखों पौधे रोपे जा रहे हैं, लेकिन सुरक्षा के अभाव में पेड़ बनने से पहले ही पौधे सूख रहे हैं। वन महोत्सव के तहत इस बार भी रोपे गए 1.58 करोड़ पौधों में से ज्यादातर बिना सुरक्षा के हैं।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर दो लोढ़ी महाल में जहां ऑक्सी वन बनाया गया है, वहां पौधों के लिए न तो ट्री गार्ड लगाए गए है न ही तार से घेराबंदी की गई है।
पिलर के अंदर घुसकर पशु पौधों को नुकसान पहुंचा रहे। इसी जगह वर्ष 2023 में नंदन वन बनाया गया था। सुरक्षा के अभाव में अधिकांश पौधे नष्ट हो गए।
प्रदेश सरकार के वन महोत्सव के तहत सोनभद्र ने 1.58 करोड़ पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाया है। यह प्रदेश में सबसे आगे है। पिछले साल भी सबसे ज्यादा डेढ़ करोड़ पौधे लगाकर ऐसा ही रिकॉर्ड जिले ने कायम किया था।
विज्ञापन

पौधे लगाने में विभाग भले ही आगे रहे, लेकिन उसकी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने से वह पेड़ नहीं बन पा रहे। जिला मुख्यालय के ठीक पीछे लोढ़ी में वर्ष 2023 में नंदन वन की स्थापना की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें विभिन्न प्रजातियों के फलदार-छायादार और औषधि गुणाें वाले पौधे रोपे गए थे। दावा किया गया था कि आसपास के क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी। मौजूदा समय में यहां पिछले साल लगे अधिकांश पौधे लापता है। वह सूख गए या फिर उन्हें पशु निगल गए हैं।
अब इस वर्ष वन महोत्सव के तहत उसी स्थान पर ऑक्सी वन स्थापित किया गया है। राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड के साथ प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने यहां पहुंचकर पौधे रोपे थे।

दो दिन में ही यह पौधे मुर्झाने लगे हैं, जबकि इस बीच अच्छी बारिश भी हुई है। करीब एक हेक्टेयर में स्थापित ऑक्सी वन के चारों तरफ पिलर गाड़े गए हैं।
दो तरफ से तारबंदी भी है, लेकिन अन्य दो तरफ खुला होने से पशु इसमें घुसकर पौधों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी नहीं लगाए गए हैं। इसी के बाहर मार्ग पर पिछले साल रोपे गए पौधे भी गायब हैं। कइयों के ट्री गार्ड भी नदारद हैं। ग्रामीण इलाकों में भी हुए पौधरोपण की यही स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed