सोनभद्र। सुरभि शोध संस्थान द्वारा मिट्टी के लाल वर्णमाला कार्यक्रम के तहत कोविड-19 को लेकर जन जागरूकता अभियान जारी है। इसके तहत बृहस्पतिवार को घोरावल विकास खण्ड के लक्ष्मणपुर गांव में संघ प्रचारक शारदा प्रसाद द्विवेदी के स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उपस्थित गरीबों को अंगवस्त्रम के साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य बनाए रखने केलिए दो-दो फलदार पौधे भी वितरित किए गए।
मुख्य वक्ता महा मण्डलेश्वर रामेश्वर दास महाराज ने कहा कि शारदा प्रसाद द्विवेदी ऐसे प्रचारक थे जिन्होंने सामाजिक जीवन के कांटों भरी राह पर चल कर उसे सुगम बनाया। मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद रामसकल ने कहा कि भगवान ब्रम्हा के पुत्र के नाम पर जिस प्रकार से इस जिले का नाम उसी प्रकार से यहां ब्रम्ह पुत्रों ने जन्म लिया। अध्यक्षता करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा ने कहा कि शारदा प्रसाद द्विवेदी ने अपने लिए कुछ नही चाहा। आयोजक हरिश्चन्द्र त्रिपाठी व संयोजक आलोक कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि महान विभूतियों के स्मृति में कार्यक्रम किया जाता रहेगा। संचालन भोला नाथ मिश्र ने किया। घोरावल विधायक डॉ. अनिल मौर्य, जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, पंकज पाण्डेय, रमेश पांडेय, सेवा सुर्यकान्त जालान, कुंवर बहादुर सिंह, धनंजय पाठक, राजकुमार चौबे, सुनिल चौबे, शिवसागर दूबे आदि मौजूद रहे।