फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Plantation campaign starts today, DM inspected the preparations on the spot

Sonebhadra News: पौधरोपण अभियान आज से, डीएम ने मौके पर देखी तैयारियां

Fri, 19 Jul 2024 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Plantation campaign starts today, DM inspected the preparations on the spot
सोनभद्र। वृहद पौधरोपण अभियान की तैयारियों का डीएम बद्रीनाथ सिंह ने शुक्रवार को जायजा लिया। उन्होंने पौध रोपण स्थल व खोदे गए गड्ढों को देखा। उपस्थित कार्मिकों से रोपे जाने वाले पौधों की देखभाल व सुरक्षा के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम ने सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटास में स्थापित मनरेगा खेल स्टेडियम, मनरेगा ग्राम वन, ग्राम पंचायत मरकरी, मनरेगा ग्राम वन, ग्राम पंचायत लसड़ा में स्थापित पौध रोपण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न स्थानों पर अधिक से अधिक पौधरोपण करना है। इसके लिए तैयारी भी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

पौधरोपण के तत्काल बाद सिंचाई के साथ ही पौधों के संरक्षण के लिए बेहतर उपाय करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने से ज्यादा जरूरी है, उसे संरक्षित करना। ग्रामीणों का आह्वान किया कि वृक्ष बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सकारात्मक सहयोग भी करें। निरीक्षण के दौरान सीडीओ सौरभ गंगवार, डीडीओ शेषनाथ चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक विद्यालय पहुंचे डीएम, नदारद मिले शिक्षामित्र
डीएम ने चतरा ब्लाॅक में स्थापित पूर्व माध्यमिक विद्यालय चतरा का भी औचक निरीक्षण किसा। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति कम मिलने पर नाराजगी जताई। शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थित बढ़ाने के निर्देश प्रधानाध्यापक को दिए। उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि अध्यापकों की छुट्टी को कम किया जाय, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित न हो।

विद्यालय में बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ने में सहायता मिल सके। परिसर की बाउंड्री गिरने व जर्जर मिलने पर तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed