फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Plant my tree with the determination of my responsibility

मेरा पेड़-मेरी जिम्मेदारी के संकल्प के साथ लगाए पौधे

Sun, 29 Aug 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Plant my tree with the determination of my responsibility
राबर्ट्सगंज कैथी में संत निरंकारी मिशन की ओर से पौध रोपण करते सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत। - फोटो : SONBHADRA
उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ ने रविवार को विभिन्न जगहों पर पौधरोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया। भारतीय मजदूर संघ की वीरांगना अमृता देवी विश्नोई की याद में हुए कार्यक्रम में संघ के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

परियोजना कॉलोनी के आधा दर्जन इलाके में विभिन्न जगहों पर आम, आंवला, नीम, महुआ एवं पीपल आदि के पौधे रोपित किए गए। संघ के प्रदेश महामंत्री शशिकांत श्रीवास्तव ने कहा कि वृक्षों की रक्षा हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। मेरा पेड़ मेरी जिम्मेदारी व जवाबदारी के साथ सभी सदस्यों ने पौधों की सुरक्षा का भी संकल्प लिया। प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष धुरंधर शर्मा, भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख बीडी विश्वकर्मा, शाखा अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा, सचिव अंबुज सिंह, राजीव दुबे, गोपाल गिरी, श्रीजीत, दीपू गोपीनाथन, अरुण कुमार सिंह, दिनेश चौरसिया, सुनील पाल, गोविद यादव, अजीत सिंह, अनमोल कुमार सिंह, अवधेश शर्मा, अभिषेक मिश्रा, विश्वजीत उपाध्याय, रामचन्द्र विश्नोई, रवींद्र कुमार उपाध्याय, मृत्युंजय कुमार आदि ने पौधारोपण किया। उधर, उत्तर प्रदेश ताप विद्युत मजदूर संघ ने भी शाखा अध्यक्ष अवधेश सेठ के नेतृत्व में सेक्टर एक स्थित गायत्री मंदिर के प्रांगण में आम, जामुन आदि के पौधे लगाए। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के विभागीय प्रमुख बीडी विश्वकर्मा, ताप विद्युत मजदूर संघ के सचिव सत्य प्रकाश, उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, अजय कुमार पांडेय, रमेश भारद्वाज, संजय कुमार, दिनेश यादव, विजय कुमार विश्नोई, आशीष कुमार उपाध्याय, राम किशुन, ऋषिकेश भारद्वाज, रमेश कुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed