{"_id":"57dd66234f1c1b0c32d4883f","slug":"pits-sought-a-report-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर गड्ढों की रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर गड्ढों की रिपोर्ट तलब
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
Updated Sat, 17 Sep 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
अनपरा (औड़ी मोड़) से शक्तिनगर के लिए गए वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग (एसएच-5ए) पर गड्ढों को लेकर अनपरा निवासी आकाश पांडेय की शिकायत पर मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता से रिपोर्ट तलब की है। मुख्य अभियंता ने गुरुवार को अधीक्षण अभियंता से और अधीक्षण अभियंता ने शुक्रवार को एक्सईएन को सड़क दुरुस्त करने का निर्देश देते हुए आख्या मांगी। बावजूद शनिवार शाम तक इसको लेकर कोई पहल सामने नहीं हुई।
अनपरा के औड़ी मोड़ से लेकर शक्तिनगर के बीच गड्ढों के चलते महज 18 किमी की दूरी तय करने पर घंटों लग जाता है। झूलन ट्राली, कोहरौल, खड़िया में रेलवे पुलिया के पास बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के समय रेलवे पुलिया के पास के गड्ढों का पता न चलने से वाहन फंस जा रहे हैं। उधर, अधीक्षण अभियंता एन राम का कहना था कि उन्होंने गड्ढों को दुरुस्त करने के लिए इससे पहले भी एक्सईएन को निर्देशित किया था। फिर से निर्देशित किया है। वह खुद मौके का निरीक्षण करंगे।