फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pipari councilors will sit on dharna against irregularities from 23

अनियमितता के खिलाफ 23 से धरने पर बैठेंगे पिपरी के सभासद

Sat, 21 Nov 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Pipari councilors will sit on dharna against irregularities from 23
रेणुकूट। पिपरी नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितता के संबंध में मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों को पत्र भेजने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध सभी 15 सभासद 23 नवंबर को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पंचायत के सभासदों ने मंडलायुक्त व डीएम को पत्र भेजा है कि पिपरी नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार के संबंध में सभी सभासदों ने डीएम, मंडलायुक्त, नगर विकास मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव व जिले के प्रभारी मंत्री को पत्र भेजकर अनियमितता की शिकायत की थी। लेकिन अब तक किसी भी पत्र का कोई जवाब नहीं आया और न ही सभासदों को जांच रिपोर्ट से अवगत कराया गया। सभासदों की शिकायत पर कुछ दिनों पूर्व जांच के लिए नगर में पहुंचे एडीएम ने कार्यस्थल पर न जाकर सभासदों का बयान लेकर उन्हें गुमराह करते हुए खानापूर्ति कर उनसे सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया गया और आज तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। सभासदों का कहना है कि उन्होंने 21 सूत्रीय शिकायत पत्र भेजकर नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितता एवं व्यापक स्तर पर मनमानी किए जाने की शिकायत की गई थी मगर आज तक उसकी कोई जांच नहीं की गई। सभासद मल्लर देवी, चंदा रवानी, सुजीत सिंह, अख्तर अली, संदीप कुमार सिंह, अजीत कुमार गुप्ता, ऋचा सिंह, निर्मला साहनी, जितेंद्र कुमार, सुरेश चौरसिया, मीरा देवी, आफताब अहमद, प्रदीप सिंह, हरिराम शाह और अंजनी जायसवाल ने इस संबंध में कार्रवाई न होने तक अनिश्चितकालीन धरना पर बैठने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed