फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pink toilet gift received on Women's Day

महिला दिवस पर मिली पिंक शौचालय की सौगात

Mon, 08 Mar 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Pink toilet gift received on Women's Day
ओबरा के चिल्ड्रेन पार्क में फीता काटकर पिंक शौचालय का लोकार्पण करतीं नपं अध्यक्ष प्राणमती देवी। - फोटो : SONBHADRA
ओबरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को नगर पंचायत ओबरा के चिल्ड्रेन पार्क में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के तहत महिला शौचालय (पिंक शौचालय) पांच सीटर का नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी और अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने लोकार्पण किया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभासद सोनी ने चिल्ड्रेन पार्क में सीसीटीवी कैमरे को लगवाने की मांग की। महिला सफाई कर्मी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रीता सिंह, ममता श्रीवास्तव, गीता मौर्य, गीतांजली चौबे, पूनम सिंह, कुसुम देवी, मंजू चंद्रवंशी, विमलेश देवी, दुर्गेश नंदनी, स्वच्छ भारत मिशन के डीपीएम नीरज कुमार, जेई लोक निर्माण विभाग अखिलेश चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर विंढमगंज दुद्धी के खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने बुटबेढ़वा ग्राम पंचायत में बने महिला सामुदायिक शौचालय का शुभारंभ सोमवार को फीता काटकर किया। उन्होंने शौचालय की देखरेख का जिम्मा शिव गुरु आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपा। बीडीओ ने समूह की अध्यक्ष इंदु देवी को निर्देश दिया कि इस सामुदायिक शौचालय की देखरेख की संपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करें। इसमें आने वाले को किसी तरह का शुल्क नहीं देना है। देेखरेख करने वाली महिलाओं को मानदेय के रूप में शासन से जो धन आएगा, वह दिया जाएगा। इस मौके पर एडीओ कोआपरेटिव संतोष राय, पवन कुमार रजक, राघवेंद्र व अरशद, नंदकिशोर गुप्ता, रूपा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed