फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pickup overturned in overtaking truck in sonbhadra 12 laborers injured

सोनभद्र में हादसा: ट्रक को ओवरटेक करने में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, 11 घायल

Tue, 09 Nov 2021 07:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 09 Nov 2021 07:33 PM IST
सार

सोनभद्र से धान की कटाई के लिए मजदूरों की टोली पिकअप पर सवार होकर चंदौली जिले के चकिया जा रही थी। गुरमुरा पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि 11 घायल हो गए। 

विज्ञापन
Pickup overturned in overtaking truck in sonbhadra 12 laborers injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

सोनभद्र में चोपन क्षेत्र के गुरमुरा पेट्रोल पंप के पास मंगलवार रात ट्रक को ओवरटेक में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार 12 मजदूर घायल हो गए। पहले चोपन सीएचसी फिर जिला अस्पताल में घायलों का उपचार किया गया। एक घायल की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। देर शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


धान की कटाई के लिए बभनी क्षेत्र से मजदूरों की टोली पिकअप पर सवार होकर चंदौली जिले के चकिया जा रही थी। रात करीब ढाई बजे शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर ट्रक को ओवरटेक करने में पिकअप पलट गई तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में पिकअप चालक कैलाश (35), ओमप्रकाश (48), चंद्रिका (40) निवासी फिरोजपुर चकिया चंदौली, महेंद्र (30), सोबरन (45), रामसुंदर (19), नन्हकू (18), जगशाह (65), अजय (35), रामचरित्र (18), फूलमती (40), अमृतलाल (35) निवासी सेमरिया टोला थाना बभनी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर के बाद पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को चोपन सीएचसी पहुंचाया वहां प्रारंभिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां से डॉक्टरों ने जगशाह को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। चोपन थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed