{"_id":"6766f63727626a88c3097106","slug":"pickup-loaded-with-workers-overturns-eight-injured-two-seriously-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-122013-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: श्रमिकों से भरी पिकअप पलटी, आठ घायल, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: श्रमिकों से भरी पिकअप पलटी, आठ घायल, दो गंभीर
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के म्योरपुर-पड़री मार्ग पर शुक्रवार की रात करीब आठ बजे श्रमिकों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आठ श्रमिक घायल हो गए।
सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। म्योरपुर क्षेत्र के म्योरपुर-पड़री मार्ग पर शुक्रवार की रात करीब आठ बजे श्रमिकों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में रेणुकूट से पड़री ग्राम पंचायत के कमरीडांड़ टोला जा रही श्रमिकों से भरी पिकअप बराईडांड के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में कमरीडांड़ पड़री निवासी विफनी देवी (30), अखिलेश (17), सुनील (22), अमरजीत (60), महेंद्र यादव (50), गुमता यादव (49), भोला (55), हरिंदर (39) घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भोला और अमरजीत को मेडिकल काॅलेज सोनभद्र रेफर कर दिया।
घटना की सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल और म्योरपुर प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह ने सीएचसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना और घटना के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
घायलों के मुताबिक मार्ग पर चढ़ाई ज्यादा होने पर पिकअप पीछे जाने लगी थी। इस दौरान ब्रेक काम न करने पर चालक वाहन से कूद गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।