{"_id":"5e45938e8ebc3ee5a36f1c53","slug":"physical-abuse-done-by-unconscious-woman-sonbhadra-news-vns510508624","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बेहोश कर किया शारीरिक शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को बेहोश कर किया शारीरिक शोषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला को पूजा के बहाने घर बुलाकर प्रसाद खिला उसे बेहोश कर दिया गया। इसके बाद उसे सुनसान जगह ले जाकर शारीरिक शोषण किया गया। होश में आने पर महिला ने अपने को अस्त-व्यस्त हाल में पाया। किसी तरह घर पहुंचकर परिवार वालों को जानकारी दी। बृहस्पतिवार को परिवार के लोगों के साथ कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि घटना गत छह फरवरी की है। एक महिला आकर उसे अपने घर शाम को आयोजित पूजा में आमंत्रित की। पीड़िता उसके घर पहुंची तो वहां पहले से दो व्यक्ति प्रसाद खा रहे थे। उसे भी प्रसाद दिया गया जिसे वह खाकर बेहोश हो गई। आंख खुली तो अपने को एक सुनसान स्थान पर ट्रक में पाया। कपड़े खुले और अस्त-व्यस्त हाल में थे। किसी तरह वह घर पहुंची और घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी महिला अन्य महिलाओं के साथ ऐसा कर चुकी है और उन्हें अपने जाल में फंसाकर गलत रास्ते पर धकेलने का कार्य करती है।
वर्जन
दुद्धी क्षेत्र की एक महिला ने कोतवाली पुलिस को उक्त आशय का प्रार्थना पत्र दिया है। आरोपी महिला को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया था। पुन: शुक्रवार को पीड़िता और आरोपी दोनों महिला को बुलाया गया है। मामले की गंभीरता से जांच हो रही है। आरोप सही हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी। -संजय वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी, दुद्धी।