{"_id":"61db1db7c18f32266e3bf06d","slug":"pharmacist-was-not-found-in-surprise-inspection-staff-nurse-salary-stopped-sonbhadra-news-vns632688137","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण में फार्मासिस्ट मिले न स्टाफ नर्स, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण में फार्मासिस्ट मिले न स्टाफ नर्स, वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने रविवार को बभनी सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अस्पताल में मेडिकल वेस्ट के निस्तारण का समुचित इंतजाम नहीं था और न ही डिलिवरी रजिस्टर पूरा था। कड़ी नाराजगी जताते हुए सीएमओ ने अनुपस्थित डॉक्टर-कर्मचारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। खामियों को दूर करने की हिदायत दी।
निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक मौजूद नहीं थीं। डॉ. बसंत भी अस्पताल की बजाय अपने आवास पर थे। निरीक्षण की खबर पाकर वह मौके पर पहुंचे। उपस्थिति रजिस्टर के अवलोकन पर स्टाफ नर्स विमलेश, कुमारी श्वेता एक जनवरी से ही अनुपस्थित पाई गईं। फार्मासिस्ट राजीव सेंगर, ओमवीर तिवारी भी अनुपस्थित रहे। काउंसलर सारिका जायसवाल सात जनवरी से अनुपस्थित थीं। राफिया ने डिलिवरी रजिस्टर प्रस्तुत किया। इसमें कई रिकार्ड अधूरे थे। जनवरी में कुल 57 प्रसव हुए थे जबकि 46 का ही ब्योरा अंकित था। अस्पताल में बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की समुचित व्यवस्था नहीं थी। सीएमओ ने इस पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। अनुपस्थित डॉक्टर-कर्मचारियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। सीएमओ ने असनहर में कोटे की दुकान पर टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। यहां महज छह लोगों को ही टीका लगाया जा सका था। बरवाटोला में ज्ञान सिंह कोटेदार के यहां 28 लोगों को टीका लगा था। सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मचारियों व आंगनबाड़ी के माध्यम से गांव में लोगों को जागरूक कर शत-प्रतिशत टीकाकरण का निर्देश दिया।