{"_id":"67df0412cb84184b64071f44","slug":"petroleum-ministry-will-give-modern-kits-to-20-archers-of-up-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-125927-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: यूपी के 20 तीरंदाजों को आधुनिक किट देगा पेट्रोलियम मंत्रालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: यूपी के 20 तीरंदाजों को आधुनिक किट देगा पेट्रोलियम मंत्रालय
विज्ञापन
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तीरंदाजी में प्रदेश के 20 सर्वश्रेष्ठ महिला और पुरुष खिलाड़ियों को अत्याधुनिक किट उपलब्ध कराने की घोषणा की है। यह किट उन्हें पेट्रोलियम मंत्रालय तेल कंपनियों के सीएसआर के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक किट करीब साढ़े तीन लाख रुपये की होगी।
केंद्रीय मंत्री शनिवार को सोनभद्र में तीसरी पीएसपीबी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के उद्घाटन में पहुंचे थे। तियरा स्थित विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए उन्होंने खिलाड़ियों की हौसलाफजाई की। कहा कि खिलाड़ियों को किसी सुविधा की कमी नहीं होगी।
वह सिर्फ अपने बेहतर प्रदर्शन पर ध्यान दें। आज खेल क्षेत्र में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारे खिलाड़ी लगातार मेडल जीत रहे हैं। इस क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उनकी पहचान और तराशने के लिए ही ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
यूपी तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अवनीश अवस्थी ने बताया कि सरकार से मिल रहे प्रोत्साहन के कारण खिलाड़ी का मान बढ़ा रहे हैं। तीरंदाजी का भविष्य काफी उज्ज्वल है। तीसरी सोनभद्र पीसीपीबी प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 75 जिलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
ओपन श्रेणी की यह प्रतियोगिता सीनियर, जूनियर, सब जूनियर वर्ग में आयोजित है। पहले दिन इंडियन व रिकर्व राउंड में रैंकिंग के मुकाबले खेले गए। रविवार को अगले दौर के मैच खेले जाएंगे।
इस मौके पर जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद रामशकल, राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, डीएम बद्रीनाथ सिंह, तीरंदाजी संघ के सचिव बलराम कृष्ण यादव, जिला खेल अधिकारी शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।