फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Petrol, diesel prices remained controlled in India despite global challenges: Puri

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत में नियंत्रित रहे पेट्रोल-डीजल के दाम : पुरी

Sat, 20 Jun 2026 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Petrol, diesel prices remained controlled in India despite global challenges: Puri
सर्किट हाऊस में पत्रकारो से वार्ता करते केंद्रीय पेट्रोलिय मंत्री हरदीप सिंह पुरी। संवाद - फोटो : 1
सोनभद्र। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद जापान के बाद भारत ही ऐसा देश है, जहां पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े। तेल कंपनियों ने प्रतिदिन एक हजार करोड़ रुपये का नुकसान उठाया लेकिन पीएम मोदी के प्रयासों का असर रहा कि जनता पर इसका बोझ नहीं पड़ा। पेट्रोल-डीजल के दाम सिर्फ 7.60 रुपये प्रति लीटर ही बढ़े हैं, जो वर्ष 2022 की स्थिति के अनुसार कम ही हुए हैं। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर अपने गोद लिए जनपद सोनभद्र में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन सहित अन्य क्षेत्रों में हुए बदलाव को बिंदुवार रखा। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस सभागार में आकांक्षी जनपद कार्यक्रम और सांसद निधि से संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मोबाइल एवं इंटरनेट नेटवर्क, पर्यटन विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की समस्या है, वहां सर्वे कर प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। उन्होंने जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों के विकास के लिए पर्यटन कार्ययोजना तैयार करने का भी निर्देश दिया। मेडिकल कॉलेज की समीक्षा के दौरान आवश्यक उपकरण, संसाधन और चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए डीएम की अध्यक्षता में बैठक कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आकांक्षी जनपद कार्यक्रम से सोनभद्र ने उल्लेखनीय प्रगति की है। वर्ष 2018-19 से 2025-26 तक सांसद निधि से 37.80 करोड़ रुपये की लागत से 719 विकास कार्य कराए गए हैं। बैठक में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, डीएम चर्चित गौड, एसपी अभिषेक वर्मा, सीडीओ जागृति अवस्थी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed