फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Petrochemical material is expensive Bradhke

पेट्रो पदार्थ महंगा होने पर भ्ाड़के

Thu, 01 Sep 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Thu, 01 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Petrochemical material is expensive Bradhke
पेट्रो पदार्थ महंगा होने पर भ्‍ाड़के
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राबर्ट्सगंज सिविल लाइंस रोड पर पेट्रोल-डीजल के मूल्य में वृद्धि पर नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। सपा नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से आए दिन पेट्रोल, डीजल और गैस के मूल्यों में वृद्धि की जा रही है। इससे जनता बेहद परेशान है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी जी ने कहा था कि केंद्र में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो सबसे पहले पेट्रोल, डीजल, गैस और खाद्य पदार्थों का दाम घटाकर जनता को राहत दी जाएगी। पर राहत की बात तो अलग बोझ बढ़ता जा रहा है।  नगर उपाध्यक्ष मनोज केशरी और मनीष त्रिपाठी ने कहा कि  काला धन विदेशों से वापस लाने को कहा था, लेकिन एक भी वादा पूर्ण नहीं किया। 
विज्ञापन


पुतला दहन करने वालों में सुरेश अग्रहरि, मुन्ना कुशवाहा, बलराज, आनंद, माजिद, जय प्रकाश, रामचंद्र सोनकर, मोतीलाल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।उधर, अनपरा में समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की शाम चार बजे के   करीब रेहटा मोड़ पर पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन किया और पेट्रो पदार्थों के मूल्य में हुई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की। कहा कि लगातार महंगाई बढ़ रही है लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर शिवानंद यादव, जयप्रकाश, दिनेश यदुवंश, विजय, अजय, सुनील, डब्लू, अनिल, शशिकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed