फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   person who was booked in kidnapping found by the police in Mumbai after three years

ये तो गजब हो गया: जिस शख्स के अपहरण का दर्ज था मुकदमा, वह पुलिस को तीन साल बाद मुंबई में मिला

Fri, 16 Sep 2022 06:35 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 16 Sep 2022 06:35 PM IST
सार

जिस शख्स को पुलिस पिछले तीन वर्षों से तलाश रही थी, वह मुंबई में मिला है। मां ने उसके अपहरण का आरोप लगाया था। वहीं पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
person who was booked in kidnapping found by the police in Mumbai after three years
मुंबई से बरामद अर्जुन गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिस शख्स को पुलिस पिछले तीन वर्षों से तलाश रही थी, वह मुंबई में मिला है। मां ने उसके अपहरण का आरोप लगाया था। वहीं पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। मामला घोरावल कोतवाली क्षेत्र के घुवास गांव का है। युवक को मुंबई से लेकर पुलिस गुरुवार रात घोरावल पहुंची। पूछताछ में उसने घरेलू विवाद से तंग आकर मुंबई जाने की बात बताई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घुवास निवासी अर्जुन गुप्ता उर्फ शैलेंद्र (35) घोरावल व घुवास में सब्जी बेचकर रोजी रोटी चलाता था। खर्च व कमाई को लेकर पत्नी अनीता अक्सर विवाद करती थी। पत्नी और ससुराल वाले उसे आए दिन परेशान करते थे। आरोप है कि तीन साल पहले पत्नी अनीता ने अपने मायके वालों के कहने पर उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


घरेलू कलह व दहेज उत्पीड़न के मुकदमे से परेशान होकर वह घर पर बिना किसी को बताए मुंबई चला गया। उधर, लंबे अरसे से पुत्र की तलाश में परेशान अर्जुन की मां मंजू गुप्ता ने 27 मार्च को घोरावल में तहरीर देकर अर्जुन के ससुर राम चरण, सास, साले समेत नौ लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को ऐसी मिली सुराग

मुकदमा दर्ज होने के बाद युवक की तलाश में जुटी पुलिस को युवक के मुंबई में होने का सुराग लगा, जिस पर घोरावल चौकी प्रभारी वंशनारायण राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुंबई पहुंच कर अर्जुन को बरामद कर बृहस्पतिवार को घोरावल ले आई।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गोपालजी ने बताया कि घुवास निवासी अर्जुन गुप्ता के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। विवेचना में उसके मुंबई होने की बात पता चली। पुलिस ने मुंबई से बरामद कर गुरुवार रात घोरावल ले आई। मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed