फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Performance against dirty water supply

गंदे पानी की आपूर्ति के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 01 Dec 2016 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Thu, 01 Dec 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
Performance against dirty water supply
गंदे पानी की आपूर्ति के विरोध में प्रदर्शन करते ब्रह्मनगर के लोग।
दूषित पानी के आपूर्ति से नाराज ब्रह्मनगर क्षेत्र के लोगों ने गुरुवार को नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। करीब 70 हजार से अधिक आबादी वाले नगर पालिका क्षेत्र में शुद्घ पानी नहीं मिल रहा है। गंदी पानी की आपूर्ति से नाराज ब्रह्मनगर क्षेत्र के लोगों ने गुरुवार को नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित चतुर्वेदी की अगुवाई में ब्रह्मनगर में प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर पालिका के चेयरमैन और ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।
विज्ञापन


अमित ने कहा कि नगर पालिका को शुद्घ पानी की आपूर्ति करने के लिए सरकार सारे संशाधन मुहैया करा रही है, इसके बावजूद नगर के लोगों को दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है। कभी ऐसी स्थित होती है कि पूरा पानी ही मटमैला होता है। ऐसा प्रतीत होता है कि पानी बंधी से उठाकर बगैर फिल्टर किये ही आपूर्ति कर दिया जा रहा है। मीरा देवी, सूरज वर्मा और सनी शुक्ला का कहना है कि गंदे पानी की आपूर्ति तो की ही जा रही है, ब्रह्मनगर क्षेत्र की नालियों की सफाई भी नहीं कराई जा रही है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेताया कि यदि शुद्घ पेयजल की आपूर्ति और नालियों की सफाई नहीं की जाती है तो नगर पालिका कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सुमित्रा देवी, संदीप शुक्ला, विशाल सिंह, नीरज सोनी, आशीष पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed