फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People were made aware by taking out a rally DM showed green flag

Sonebhadra News : रैली निकालकर किया जनता को जगरूक, डीएम ने दिखाई हरी झंडी, स्वच्छता को अपनाने का संदेश

Tue, 01 Apr 2025 06:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 01 Apr 2025 06:28 PM IST
सार

स्वस्थ व्यवहार अपनाना है, संचारी रोगों को भगाना है। ये नारा सोनभद्र की सड़क पर गूंजता दिखाई दिया। रैली निकालकर संचारी रोगों से बचाव का तरीका बताया गया। सीएमओ कार्यालय से डीएम ने रैली को हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन
People were made aware by taking out a rally DM showed green flag
संचारी रोग से बचाव का संदेश, रैली निकाली - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

संचारी रोग नियंत्रण अभियान की मंगलवार को जिले में शुरुआत हुई। सीएमओ कार्यालय परिसर से निकली जागरूकता रैली को डीएम बद्रीनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को संचारी रोगों के खतरे और उससे बचाव के उपाय बताते हुए साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन


रैली में नर्सिंग कॉलेजों के छात्र-छात्रा, पंचायती राज व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शामिल रहे। बैंडबाजे के साथ निकली रैली नगर के विभिन्न मार्गाें से होकर गुजरी। आकर्षक स्लोगन लिखी तख्तियाें के माध्यम से लोगों को स्वच्छता अपनाने और संचारी रोगों को भगाने का आह्वान किया गया। डीएम ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके तहत विभिन्न विभाग आपसी सहयोग के माध्यम से लोगों को जागरूक करने व संक्रामक रोगों से बचने के बारे में जन मानस को जानकारी देंगे। ग्राम विकास विभाग ग्रामीण क्षेत्र में नालियों की सफाई झाड़ियों की कटाई कचरा निस्तारण एंटी लार्वा का छिड़काव, फॉगिंग, शुद्ध पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने का कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरों में यह जिम्मेदार निकाय प्रशासन की होगी। चिकित्सा विभाग दस्तक अभियान के तहत 10 अप्रैल से घर-घर जाकर बुखार, क्षय, कुष्ठ, फाइलेरिया इत्यादि के रोगियों की लाइन लिस्टिंग करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed