फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   people spoped going domestation in police staition

थाना घेरने जा रहे लोगों को रोका

Thu, 04 Dec 2014 11:03 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र Updated Thu, 04 Dec 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन
people spoped going domestation in police staition
वन विभाग और पुलिस की ओर से हुए मुकदमों को बिना किसी शर्त के वापस लेने की मांग को गुरुवार को थाने का घेराव करने जा रहे आदिवासियों को पुलिस और पीएसी के जवानों ने रास्ते में रोक लिया। इस दौरान उनकी आदिवासियों से जमकर कहासुनी हुई।
विज्ञापन


बाद में सभी को भारती इंटर कालेज के खेल मैदान में ले जाया गया। यहां आदिवासियों ने सभा कर पुलिस और वन विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।  
गुरुवार को सोन नगर, धूमनगर, धूमा, चोपन, बारी, नेरूईयादाम, रोहिनियादामर, चंदौली के आदिवासी सैकड़ों की संख्या में विण्ढमगंज पहुंचे।

यहां आदिवासियों ने कैमूर क्षेत्र मजदूर किसान महिला संघर्ष समिति के बैनर तले बाजार से जुलूस निकाला और पुलिस और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने का घेराव करने के लिए चल दिए।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर दुद्धी कोतवाली पुलिस और पीएसी भी मौके पर पहुंच गई। आदिवासी तीर-धनुष से लैस होकर विण्ढमगंज थाने से कुद दूर पहले ही पुलिस और पीएसी के जवानों ने उन्हें रास्ते में रोक दिया और थाने की ओर आगे नहीं बढ़ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर आदिवासियों की पुलिस और पीएसी जवानों से कहासुनी भी हुई, लेकिन उनकी एक न चली। फिर इंस्पेक्टर दुद्धी कपिलदेव यादव के कहने पर आदिवासी भारती इंटर कालेज के खेल मैदान में पहुंचे।

यहां उन्होंने सभा कर पुलिस और वन विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही राजकुमारी का कहना था कि पुलिस और वन विभाग के लोग जंगल पर कब्जे के नाम पर आदिवासियों पर फर्जी मुकदमा कर रहे।

उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बिना किसी शर्त के आदिवासियों पर पूर्व में किये गए मुकदमों को वापस लेने की मांग की।

शोभा और मनबसिया ने कहा कि जंगल की जमीन पर आदिवासियों का अधिकार है। लेकिन वन विभाग उन्हें इस पर काबिज होने से रोक रहा है। विभाग के लोग मिलीभगत कर कीमती पेड़ों को जंगलों से कटवा रहे हैं और आदिवासियों को परेशान कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि यह उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद तहसीलदार दुद्धी दिनेश चंद्र मिश्रा को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान सकुंती, फूलबसिया, धनपति, सुकालो, लालती, चंदवा, श्याम लाल गोड़, राजेंद्र, शंकर, प्रेमचंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed