फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People remained colored in the colors of freedom, hoisted the tricolor with pride

Sonebhadra News: आजादी के रंग में रंगे रहे लोग, शान से फहराया तिरंगा

Fri, 16 Aug 2024 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
People remained colored in the colors of freedom, hoisted the tricolor with pride
सोनभद्र। आजादी का पर्व बृहस्पतिवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्र प्रेम की भावना से ओत-प्रोत लोगों ने घरों पर तिरंगा फहराया। हाथों में तिरंगा लेकर रैली निकाली। गगनभेदी नारे लगाते हुए आजादी के दीवानों को याद किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से वीर सेनानियों की गौरव गाथा को याद किया गया।
विज्ञापन

तियरा स्थित विशिष्ट स्टेडियम में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने ध्वजारोहण किया। राज्य मंत्री के अलावा सांसद छोटेलाल खरवार, डीएम बद्रीनाथ सिंह ने सभी को राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। जनपद न्यायालय पर जिला जज और कलेक्ट्रेट पर डीएम बद्रीनाथ सिंह ने ध्वजारोहण के बाद गांधी उपवन में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पुलिस लाइन में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। नगर पालिका कार्यालय पर चेयरमैन रूबी प्रसाद ने झंडा फहराया और ईओ विजय यादव के साथ गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सदर ब्लॉक में प्रमुख अजीत रावत ने ध्वजारोहण के बाद पौधे लगाए।
विज्ञापन

घोरावल: तहसील मुख्यालय पर एसडीएम राजेश कुमार सिंह, ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख दीपक सिंह पटेल व बीडीओ गुरुशरन श्रीवास्तव, कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, वन रेंज कार्यालय पर रेंजर सुरजू प्रसाद, सीएचसी परिसर में अधीक्षक डॉ. नरेंद्र सरोज और बीआरसी कार्यालय पर बीईओ अशोक कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन सूरज श्रीवास्तव, नन्हकूराम पीजी काॅलेज मुडिलाडीह में उप प्रबंधक अमित चौबे, नराइं. काॅलेज में प्रधानाचार्य रमाकांत दुबे, पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल विनय कुमार पांडेय, आरबी सिंह महाविद्यालय दीवा में प्रबंधक मधुसूदन सिंह और प्राचार्य डॉ.सुनील चतुर्वेदी, आरपी पीजी कॉलेज धरसड़ा में प्रबंधक जवाहर प्रसाद दुबे व प्राचार्य नागेश पांडेय, सोनांचल इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य केपी मौर्या ने ध्वजारोहण किया। श्रीरामकेश इंटर कॉलेज पुरना में प्रधानाचार्य प्रबोध कुमार सिंह, ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अनुराग पांडेय, भारतीय इंटर काॅलेज घोरावल में प्रबंधक करुणाकर पाठक व प्रधानाचार्य गणेशदेव पांडेय, अवधनारायण तिवारी इंटर कालेज घुवास में प्रबंधक राजेंद्र त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बभनी : ब्लाॅक कार्यालय पर बीडीओ अजीत कुमार यादव, बीआरसी पर बीईओ प्रेम शंकर राम, थाने पर प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय, जनता इंटर काॅलेज पर प्रबंधक कासिम हुसैन, दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर काॅलेज में एसके पांडेय, आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल, एमएसडी पब्लिक स्कूल शिक्षण संस्थान, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवनाटोला, राजकीय इंटर काॅलेज चपकी, इंडियन बैंक चपकी, भारतीय स्टेट बैंक बभनी सहित परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। होली लाइट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
बीजपुर : डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में मुख्य अतिथि विद्यालय के नामित अध्यक्ष एनटीपीसी के महाप्रबंधक एसएस प्रधान, प्राचार्य राजकुमार की देखरेख में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। शक्तिनगर : पावर प्रोजेक्ट शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल में मुख्य अतिथि एस्मी लंगन व प्रधानाचार्य फादर डाॅ. विंसेंट परेरा ने ध्वजारोहण किया। कक्षा 11 के छात्र ओम आयुष पात्रा ने हिंदी और रुद्राक्षी ने अंग्रेजी भाषण से स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताया। छात्रा अलीन, अथर्व तिवारी, अपराजिता, कृपांश, शिवि, रुद्र प्रताप, पूर्वी, दिव्यराज पांडेय आदि ने कार्यक्रम पेश किए।
म्योरपुर: कुलडोमरी, जोगेंद्रा, रणहोर व पिपरी ग्राम पंचायतों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर कुलडोमरी प्रधान भोला प्रसाद, पिपरी प्रधान शकुंतला देवी, जोगेंद्रा प्रधान द्वारिका प्रसाद, रणहोर प्रधान बसंती देवी, बाबुआराम दुबे, कृष्णा दुबे, प्रदीप बैसवार छोटे लाल यादव मौजूद रहे। मधुपुर: चंद्रगुप्त मौर्य इंटर काॅलेज में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया गया। तकिया ग्राम निवासी स्व. हरगेन सिंह के पुत्र सेवानिवृत शिक्षक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, मगुराही ग्राम के स्वतंत्रता सेनानी स्व. बच्चन सिंह के प्रपौत्र ओमप्रकाश मौर्या को अंगवस्त्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दयाशंकर कुशवाहा, प्रबंधक दयाशंकर सिंह कुशवाहा, राजाराम सिंह, भागीरथी मौर्य आदि रहे।
करमा: ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख सीमा देवी ने बीडीओ सुरेश कुमार मौर्य, एडीओ पंचायत सुनील कुमार यादव की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। थाना में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, सीएचसी में अधीक्षक डॉ.मुन्ना प्रसाद, मोती सिंह इंटर कॉलेज में अध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह, मोती सिंह महाविद्यालय में प्राचार्य हीरालाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। बाबा बिहारी इंटर कॉलेज भरकवाह, कलावती देवी इंटर कॉलेज पगिया आदि में ध्वजारोहण हुआ। केकराही: मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज पांपी, हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों सहित इंडियन बैंक की शाखा केकराही आदि पर ध्वजारोहण हुआ। भरुहा के पंचायत भवन व प्राथमिक विद्यालयों पर ध्वजारोहण प्रधान रामाज्ञा सिंह ने किया। ऐलाही प्राथमिक विद्यालय पर व कामन सर्विस सेंटर पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया। ककराही में शाखा पर ध्वजारोहण किया। दुद्धी : तहसील मुख्यालय पर एसडीएम सुरेश राय, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन कमलेश मोहन, डिग्री काॅलेज में प्राचार्य डॉ. रामसेवक यादव, रामनगीना ग्रुप ऑफ काॅलेज में प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने झंडारोहण किया।
अक्तूबर तक ओबरा सी की दूसरी इकाई से शुरू होगा उत्पादन
ओबरा। गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर ओबरा ताप विद्युत गृह के मुख्य महाप्रबंधक इं. राधे मोहन ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश की प्रगति एवं विकास के लिए ऊर्जा क्षेत्र को जरूरी बताते हुए ओबरा परियोजना की महत्ता बताई। कहा कि ओबरा ‘ब’ परियोजना की 200 मेगावाट क्षमता की पांचों इकाइयां पुरानी हो चुकी हैं। ओबरा ‘सी‘ की प्रथम इकाई को 09 फरवरी से वाणिज्यिक उत्पादन पर ले लिया गया है, जबकि दूसरी इकाई को अक्तूबर तक उत्पादनरत करने का लक्ष्य है। ओबरा डी परियोजना का काम भी शुरू हो गया है। समारोह में मुख्य अभियंता इं. तुलसीदास, इं. एसके सिंघल, इं. राज कुमार, इं. वाईके गुप्ता, सीआईएसएफ कमांडेंट एसके सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंडाल्को में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस
रेणुकूट। हिंडाल्को रेणुकूट के प्रशासनिक भवन लॉन में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्थान के मुखिया एन. नागेश ने सुरक्षा परेड की सलामी ली और ध्वजारोहण किया। महिला मंडल उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि एन.नागेश ने कहा कि हिंडाल्को की प्रगति में यहां के कर्मचारियों का योगदान अहम है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कर्मचारियों, विशिष्ट उपलब्धियों के लिए खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों को एचआर प्रमुख जसबीर सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी नित्यानंद राय, जेपी नायक, उज्जल केश, रवि गुप्ता के साथ सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन ईआर हेड अजय कुमार सिन्हा व संचालन वेद प्रकाश ने किया। आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज, हिंडाल्को प्राइमरी स्कूल में भी झंडा फहराया गया। ग्रासिम इंडस्ट्रीज के प्रशासकीय भवन पर मुख्य अतिथि संस्थान के इकाई प्रमुख मनीष गर्ग ने ध्वजारोहण कर मुख्य सुरक्षा अधिकारी राजेश सिंह के निर्देशन में परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर हाउस कैंपेनिंग सहित अन्य कार्यक्रम कराए गए। इसमें सभी विजेताओं को मनीष गर्ग एवं संस्थान के तकनीकी प्रमुख आरके पाठक, लेखा प्रमुख विकास माहेश्वरी, एचआर प्रमुख राजीव दुबे ने पुरस्कृत किया। मनीष नबियार ने आभार जताया।

एनसीएल में स्वाधीनता दिवस पर हुए कार्यक्रम
शक्तिनगर। एनसीएल मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएमडी बी. साईंराम ने ध्वज फहराया। उन्होंंने परेड का निरीक्षण किया। सीएमडी साईंराम ने कहा कि एनसीएल देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक विकास, नवीकरणीय ऊर्जा व परिक्षेत्र के विकास की दिशा में एनसीएल के अभिनव कार्यों की जानकारी दी। कहा कि एनसीएल देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए ग्राहकों को गुणवत्तायुक्त कोयला उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में निदेशक मनीष कुमार, रजनीश नारायण, जितेंद्र मलिक, सुनील प्रसाद सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी रवींद्र प्रसाद मौजूद रहे। एनसीएल मुख्यालय स्तरीय कार्यक्रम में कंपनी के निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार ने मुख्यालय के पंजरेह भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed