{"_id":"68fd2da670c078db790dad3f","slug":"people-released-from-jail-became-star-campaigners-of-the-grand-alliance-ravindra-sonbhadra-news-c-194-1-son1018-136417-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से छूटे लोग बने महागठबंधन के स्टार प्रचारक : रविंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से छूटे लोग बने महागठबंधन के स्टार प्रचारक : रविंद्र
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला को संबोधित करते जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र ज
सोनभद्र। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती की तैयारियां देखने आए जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। पूर्व सीएम अखिलेश यादव के भाजपा शासन में अनुसूचित जाति के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ने के आरोप पर कहा कि जिन्होंने बसपा की मुखिया मायावती तक पर अत्याचार किया, अब वे उत्पीड़न का राग अलाप रहे हैं।
वह शनिवार की शाम सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब थे। बिहार चुनाव में विपक्षी दलों के आरोपों पर कहा कि जो नेता सत्ता से बेदखल हो चुके हैं, वे हताशा के दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें खुद पता नहीं कि वह क्या कहना चाहते हैं और बोल रहे हैं। महागठबंधन के अस्तित्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि कब कौन इस गठबंधन से जुड़ता है और कब कौन अलग हो जाता है यह गठबंधन से ही जुड़े नेताओं को पता नहीं चलता। सवाल उठाते हुए कहा कि महागठबंधन के लोग जेल से छूटने वालों को स्टार प्रचारक बनाते हैं। जबकि भाजपा ऐसे लोगों को जेल भेजने का काम करती है। कहा कि सरदार पटेल सिर्फ भाजपा के नहीं, पूरे देश के आदर्श हैं। आखिर विपक्षी राष्ट्रीय गौरव, राष्ट्रीय सम्मान की बात क्यों नहीं करते? वह सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं। सत्ता में कैसे आएं इसके लिए महागठबंधन किया जा रहा है। कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्र हित, राष्ट्र, विकास अैर जनता के हित की बात सोचती है। उसके लिए काम करती है।
--
अंग्रेजों की देन है जातिगत जनगणना : मंत्री
प्रभारी मंत्री ने सवर्ण आयोग के गठन को लेकर पहल की चर्चाओं पर कहा कि उनकी पार्टी जाति नहीं एकता में विश्वास करती है। कहा कि जब अमर सेनानी मंगल पांडेय की तरफ से जिस समय गोरी हुकूमत के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंका गया था। उसी समय से अंग्रेजों ने लोगों को जाति में बांटने का काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में देश में पहली बार जातिगत जनगणना भी कराई गई थी। उन्होंने इस दौरान सरदार पटेल जयंती के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी दी।