Sonbhadra News: बच्चों के साथ खेल रहे शख्स को लोगों ने समझा बच्चा चोर, पकड़कर पीटा
सोनभद्र के पनिकप कलां गांव में गुरुवार दोपहर लोगों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को छोटे बच्चों के साथ देखे जाने पर किसी ने बच्चा चोर होने की अफवाह उड़ा दी। भीड़ ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला कुछ और निकला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वांचल के कई जिलों में बच्चा चोरी की घटनाओं के बाद लोग सहमे हुए हैं। गांव में आने वाले हर अपरिचित को संदेह की नजर से देख रहे हैं। गुरुवार को ऐसी ही घटना सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पनिकप कलां गांव में हुई। बच्चा चोर के संदेह में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। सूचना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन में पकड़ा गया व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त निकला। इससे पहले बुधवार को रामपुर बरकोनियां थाना क्षेत्र के लिलारी गांव में ऐसे ही एक विक्षिप्त को बच्चा चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने पकड़ा था।
तीन दिन पहले ही में जौनपुर जिले में परदादी के साथ सोते समय कुछ लोग 11 माह के मासूम को उठा ले गए थे। इसके अलावा आसपास के अन्य जिलों में बच्चा चोरी के कई मामले सामने आए हैं। इसके बाद से ही अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। गांव में बच्चों के साथ किसी अजनबी को देख वह भयभीत हो रहे हैं।
पनिकप कलां गांव में गुरुवार दोपहर लोगों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को छोटे बच्चों के साथ देखे जाने पर किसी ने बच्चा चोर होने की अफवाह उड़ा दी। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया और पिटाई करते हुए पूछताछ करने लगे। इस बीच सूचना मिलते ही पन्नूगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
किसी भी अफवाह पर न दें ध्यान
पकड़े गए व्यक्ति को भीड़ से छुड़ाकर अपनी हिरासत में लिया। पुलिस की पूछताछ में पकड़ा गया व्यक्ति मानसिक विक्षिप्त निकला। एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को देख कुछ लोगों ने बच्चा चोर समझ लिया था। उसे भीड़ से छुड़ाया गया। लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और न ही कानून को अपने हाथ में ले। अगर कोई ऐसी बात सामने आती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।