{"_id":"5eef91678ebc3e430125845a","slug":"people-in-contact-with-infected-accountants-locked-up-disappeared-sonbhadra-news-vns5313906132","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित लेखपालों के संपर्की के परिवार के लोग ताला बंद कर गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित लेखपालों के संपर्की के परिवार के लोग ताला बंद कर गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। सदर तहसील के तीन लेखपालों की पिछले दिनों कोरोना पाजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए एक अन्य लेखपाल के परिवार परिजन घर में ताला बंद करके कहीं चले गए हैं। इसका वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों व कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
कुछ दिन पूर्व मझिगांव के रहने वाले एक लेखपाल, पुसौली और विकास नगर के अन्य एक-एक लेखपालों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनके घरों के आसपास के इलाकों को सील करा दिया है। साथ ही लेखपालों के परिजनों के अलावा आसपास रहने वालों को भी घरों में ही रहने को निर्देश दिया गया है। इस बीच राबर्ट्सगंज के विकास नगर निवासी संक्रमित लेखपाल के संपर्क में आने एक लेखपाल के परिजन घर में ताला बंद कर कहीं चले गए हैं जबकि संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लेखपाल व उसके परिवार वालों को 14 दिन तक घर में ही क्वारंटीन रहने को कहा गया था। इस बीच घर में ताला बंद होने का वीडियो वायरल होने से प्रशासनिक अमले मे हड़कंप मच गया है। इसी बीच शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दिखाया जा रहा है कि विकास नगर के रहने वाले कोरोना संक्रमित लेखपालों के संपर्क में आने वाले एक अन्य लेखपाल के परिजन जिस मकान में रहते थे, उसमें ताला लटक रहा है। परिवार के सभी लोग कहीं चले गए है। एसडीएम यमुना धर चौहान ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। कोरोना मरीज मिलने के बाद जिन इलाकों को सील किया गया है, वहां के रहवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।