Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People above 30 years of age should get their sugar and hypertension checked regularly

Sonebhadra News: 30 साल से अधिक वालों की नियमित कराएं शुगर और हाइपरटेंशन की जांच

Sat, 19 Apr 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
People above 30 years of age should get their sugar and hypertension checked regularly
सोनभद्र। नीति आयोग के आकांक्षी जनपद और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत विकास से जुड़े सूचकांकों पर प्रगति की डीएम ने समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान उन्होंने विभागों को समन्वय बनाकर सभी सूचकांकों पर जिले को संतृप्त करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि रोस्टर के अनुसार 30 से अधिक आयु वर्ग के लोगों की हाइपरटेंशन और शुगर की जांच करें।
विज्ञापन


डीएम बद्रीनाथ सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं कृषि से संबंधित जिन सूचकों की प्रगति वर्तमान में राज्य के औसत से नीचे है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुधारते हुए राज्य औसत से बेहतर प्रदर्शन किया जाए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को नियमित पोषाहार की उपलब्धता, बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण एवं पोषण स्तर में सुधार पर विशेष बल दिया। बाल कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र गर्भवती महिला पोषाहार से वंचित न रहे। कुपोषण के सूचकों पर विभागीय एक्शन प्लान के अनुसार निरंतर कार्य करें। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि रोस्टर के अनुसार 30 से अधिक आयुवर्ग के लोगों का हाइपरटेंशन और शुगर की जांच करें। उन्हें स्वस्थ दिनचर्या, भोजन एवं उपचार के लिए प्रेरित करें। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि गणित एवं भाषा विषयों में छात्रों के प्रदर्शन में सुधार, छात्र-शिक्षक अनुपात युक्त विद्यालयों की संख्या बेहतर करने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। परीक्षा परिणामों में बेहतरी के लिए स्कूलों में विशेष कक्षाएं एवं साप्ताहिक मूल्यांकन पर बल दिया गया। कक्षा 8 से प्रोन्नत सभी छात्रों को नजदीकी राजकीय एवं माध्यमिक विद्यालयों में नामांकित करांए। कोई भी छात्र उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। उनका अधिगम स्तर भी बेहतर करने के लिए उपचारात्मक शिक्षण और ब्रिज कोर्स संचालित किए जाएं। कृषि विभाग को मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड वितरण, फसल बीमा योजना की कवरेज, एवं माइक्रो सिंचाई व्यवस्था में सुधार के लिए व्यापक जनजागरूकता एवं लक्ष्य आधारित कार्य योजना बनाने को कहा। डीएम ने कहा कि जिले में आकांक्षी कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी, डीएसटीओ संतपाल वर्मा, डीआईओएस जयराम सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed