फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   pension system to be restored

पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल हो

Sun, 10 Jul 2016 11:02 PM IST
सोनभद्र
सोनभद्र Updated Sun, 10 Jul 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
pension system to be restored
राबर्ट्सगंज आदर्श इंटर कालेज में अटेवा पेंशन बचाओं मंच को संबोधित करते योगेश पांडेय।
राबर्ट्सगंज में स्थित आदर्श इंटर कालेज परिसर में रविवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक हुई। इसमें पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर 20 जुलाई को जिला मुख्यालय पर निकलने वाले जुलूस को सफल बनाने की रणनीति बनी।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश मीडिया प्रभारी रेवती रमण शर्मा ने कहा कि अटेवा के लिए पुरानी पेंशन जीवन-मरण का प्रश्र हो चुका है। इसलिए 20 जुलाई को एक साथ पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर बाइक जुलूस निकाल कर अपनी बातों को सरकार तक पहुंचायी जाएगी। इसके बाद आगामी 21 अगस्त से लगातार 18 दिनों तक मंडलवार क्रमिक धरना प्रदर्शन लखनऊ में किया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसा नहीं होने पर अक्तूबर माह में लखनऊ में महारैली निकाल कर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जिलाध्यक्ष रविकांत सिंह मौर्य ने कहा कि केरल, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल की तरह आगामी विधान सभा चुनाव के पहले साथियों की पेंशन बहाल करने की सौगात मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे डा. सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि अटेवा ने पुरानी पेंशन के मुद्दे को जनांदोलन मेें बदल दिया है। इस मौके पर धीरेंद्र प्रताप सिंह, सत्येंद्र कुमार राय, रंजना सिंह, सुरेंद्र, जेबा अफरोज, पूनम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed