Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   PDDUnagar team in semi-finals after defeating Bhabhua by 70 runs.

Sonebhadra News: भभुआ को 70 रनों से हराकर पीडीडीयूनगर की टीम सेमीफाइनल में

Sun, 12 Jan 2025 03:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 03:41 AM IST
विज्ञापन
PDDUnagar team in semi-finals after defeating Bhabhua by 70 runs.
नगर के टीसीडी खेल मैदान पर चल रहे 38वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को रेलवे पीडीडीयूनगर की टीम ने जीत दर्ज की। टीम ने भभुआ की टीम को 70 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में उसका मुकाबला चोपन से होगा।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए पीडीडीयूनगर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 259 रन बनाए। इसमें सचिन ने पांच छक्के व 15 चौकों की मदद से शानदार 105 रन बनाए। अभिषेक ने नाबाद 84 रन जोड़े। सुभंग भी 22 रनों पर नाबाद रहे।
विज्ञापन

भभुआ के गेंदबाज दानिश ने 2 और प्रियम ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भभुआ की टीम 16वें ओवर में 190 रन पर ही ढेर हो गई। हर्ष ने सर्वाधिक 74 रनों की पारी खेली। राजीव ने 38 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयूनगर के गेंदबाज गौरव दो, अजमत, विनोद ने दो-दो विकेट हासिल किया। मैच में शतकीय पारी खेलने वाले सचिन को मैन आफ द मैच घोषित कर वेटरन खिलाड़ी सुनील जायसवाल के हाथों पुरस्कृत किया गया। मैच में अंपायर सुनील गुप्ता व नागेंद्र राज, कमेंट्री जितेंद्र जौहरी एवं इरफान, स्कोरिंग निशांत मोहन व अयाज ने की।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed