फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   PDA's unity is necessary to save the constitution and reservation

Sonebhadra News: संविधान और आरक्षण बचाने के लिए पीडीए की एकजुटता जरूरी

Mon, 14 Apr 2025 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
PDA's unity is necessary to save the constitution and reservation
सपा के जिला कार्यालय सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर संगोष्ठी हुई। इसमें जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने सभी को सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए काम करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, परमेश्वर दयाल, रमेश चंद्र दुबे ने बाबा साहब की धरोहर संविधान और आरक्षण बचाने के लिए पीडीए की एकजुटता पर बल दिया। कहा कि सपा कार्यकर्ता इसके लिए अपना जीवन न्योछावर कर देंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामभरोसे सिंह पटेल, जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामबिहारी यादव, विजय यादव, अनिल प्रधान, मन्नू पांडेय, डॉ. केडी सिंह पटेल, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, सुरेश यादव, अशोक पटेल, चेखुर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंबेडकर ने दिया सम्मान से जीने का अधिकार
कांग्रेस के जिला कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष रामराज गोंड, शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के जरिए सभी को जीने का अधिकार दिया। वर्तमान में संविधान विरोधी कार्य सत्ता पर काबिज लोग कर रहे हैं। जनता को इसका मुखर विरोध करना होगा। पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान व पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि हम अपने अधिकारों की रक्षा संविधान का पालन कर ही कर सकते हैं। इस मौके पर पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हाजी नूरुद्दीन खान, जगदीश मिश्र, रामेश्वर यादव, अमरेश देव, लल्लू पांडेय, जयशंकर भारद्वाज, सुधीर शरण राय, बाबूलाल पनिका, प्रांजल श्रीवास्तव, इंद्रदेव चेरो आदि मौजूद रहे।


संविधान बचाने के लिए आगे आएं लोग
भाकपा ने नगवां क्षेत्र के डोरिया ग्राम में डॉ. आंबेडकर व भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसमें पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य आरके शर्मा, जिला सह मंत्री देव कुमार विश्वकर्मा, वरिष्ठ नेता बसावन गुप्ता, अमरनाथ सूर्य, पूर्व प्रधान चंदन पासवान आदि रहे। वक्ताओं ने गोष्ठी में कहा कि के मकान के सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने समय रहते देश को आने वाली चुनौतियां से अवगत करा दिया था। आज असमानता की वृद्धि हो रही है। संवैधानिक संस्थाओं पर भारी खतरा उत्पन्न है और भारतीय संविधान पर भी घोर संकट है। इसे बचाने के लिए देश की आम जनता को लामबंद होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed