{"_id":"82bfc0e4f09fc57d9a86aa2a859b179d","slug":"pcs-students-demonstrated-on-paper-leak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस का पेपर लीक होने पर छात्रों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस का पेपर लीक होने पर छात्रों का प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Tue, 31 Mar 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस परीक्षा का पेपर लीक होने से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सिविल लाइन रोड पर प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव का पुतला फूंका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मंगलवार की दोपहर सिविल लाइन तिराहे पर भारी संख्या में पहंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
यहां हुई सभा में छात्र नेता राघवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि यूपी सरकार भ्रष्टाचार का पिटारा है। पुलिस भर्ती में धांधली हुई। अब पीसीएस की परीक्षा भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन
पेपर लीक कर उसे पांच-पांच लाख में बेंचने का खुलासा एसटीएफ ने किया लेकिन राज्य सरकार ने इस पर कोई बड़ी कार्रवाई अब तक नहीं की। राघवेंद्र ने परीक्षा को पूरी तरह से निरस्त कर नए सिरे से से परीक्षा कराने की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव को तत्काल हटाने की मांग की और उनका पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया।
चेताया कि यदि परीक्षा निरस्त नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में देवेंद्र सोलंकी, राहुल कसेरा, विक्रांत सिंह, अनूप सिंह, नीतिश सिंह आदि शामिल रहे।