{"_id":"6766f727b3433d29510eadf5","slug":"pcs-pre-exam-today-at-ten-centres-candidates-should-reach-one-hour-before-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-122055-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दस केंद्राें पर पीसीएस प्री की परीक्षा आज, अभ्यर्थी एक घंटे पहले ही पहुंचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दस केंद्राें पर पीसीएस प्री की परीक्षा आज, अभ्यर्थी एक घंटे पहले ही पहुंचें
विज्ञापन
यूपी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले में रविवार को दस केंद्रों पर 4200 अभ्यर्थी परीक्षा में हिस्सा लेंगे। शनिवार को आयोग से नामित पर्यवेक्षक ने केंद्रों पर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर उन्हें दायित्व समझाया। पूरी सजगता के साथ परीक्षा कराने की हिदायत दी। पीसीएस की परीक्षा सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 और फिर अपराह्न ढाई से शाम साढ़े 4 बजे तक दो पालियों में होगी। अभ्यर्थियों को एक घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंचना होगा।
परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन कई दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ है। सभी केंद्रों पर एक-एक सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को लगाया गया है। इसके लिए एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
राजकीय व वित्तपोषित कॉलेज के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी लगी है। शनिवार को पर्यवेक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने डीआईओएस जयराम सिंह के साथ केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कक्ष निरीक्षकों, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर उन्हें ड्यूटी समझाई। कहा कि किसी भी तरह की चूक की गुंजाइश नहीं है। केंद्र पर कोई भी गड़बड़ी मिलती है तो केंद्राध्यक्ष पर कार्रवाई की जाएगी।