फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pattidars clashed with each other in old enmity, nine injured

पुरानी रंजिश में भिड़े पट्टीदार, मारपीट में पांच महिलाओं समेत नौ घायल

Sun, 27 Jun 2021 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Pattidars clashed with each other in old enmity, nine injured
कोतवाली क्षेत्र के नेवारी गांव में रविवार की सुबह पुरानी रंजिश में पट्टीदारों के बीच लाठी डंडे चले। इस दौरान दोनों पक्षों से पांच महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

नेवारी गांव निवासी लक्ष्मण और सीताराम के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद में रविवार को दोनों पक्ष के लोग रविवार को आपस में भिड़ गए। एक पक्ष से लक्ष्मण ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि रविवार की सुबह पुत्री घर के बाहर बर्तन धुल रही थी, तभी दूसरे पक्ष के लोग गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। वहीं दूसरे पक्ष से सीताराम ने मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट मेें एक पक्ष से लक्ष्मण (36), राकेश (27), संदीप (18), दुर्गावती (63), प्रीति (14), सविता देवी (32), संतू (65) और दूसरे पक्ष से पतली देवी (44) पत्नी सीताराम, चंद्रावती (17) पुत्री सीताराम को चोट आई। पुलिस ने सभी घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस संबंध में दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed