{"_id":"64554374afc8226e4109ecd9","slug":"patients-will-get-nutritious-food-prerna-canteen-operated-sonbhadra-news-c-20-1-189590-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मरीजों को मिलेगा पोषणयुक्त भोजन, संचालित होगी प्रेरणा कैंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मरीजों को मिलेगा पोषणयुक्त भोजन, संचालित होगी प्रेरणा कैंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की तरफ से जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में प्रेरणा कैंटीन संचालित की जाएगी। प्रेरणा कैंटीन में समूह की महिलाओं की तरफ से बनाए गए भोजन मरीजों एवं तीमारदारों को परोसी जाएगी। प्रेरणा कैंटीन खोले जाने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। सबसे पहले जिला अस्पताल में कैंटीन खोली जाएगी, इसके बाद सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर कैंटीन खोली जाएगी।
शासन की तरफ से जिले स्तर पर संचालित सभी सरकारी अस्पतालों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रेरणा कैंटीन संचालित करने के लिए निर्देश जारी किया गया है। प्रेरणा कैंटीन के संचालन से जहां समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध होगा, वहीं मरीजों को और उनके तीमारदारों को शुद्ध भोजन मिलेगा। इस क्रम में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सरकारी अस्पतालों में प्रेरणा कैंटीन खोलने की सहमति मिली है। सबसे पहले जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी में समूह की महिलाएं कैंटीन संचालित करेंगी। इसके बाद जिले में संचालित चोपन, वैनी, चतरा सहित छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तथा दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रेरणा कैंटीन संचालित की जाएगी। सभी सरकारी अस्पतालों में प्रेरणा कैंटीन संचालित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही मरीजों को प्रेरणा कैंटीन से शुद्ध भोजन मिलने लगेगा।
जिला अस्पताल के साथ ही छह सीएचसी एवं दो पीएचसी में प्रेरणा कैंटीन संचालित किया जाना है। इसके लिए सभी सीएचसी एवं पीएचसी प्रभारियों को निर्देशित कर दिया गया है। प्रेरणा कैंटीन संचालित होने से मरीजों एवं तीमारदारों को सहूलियत होगी। - डॉ. आरजी यादव, प्रभारी सीएमओ-सोनभद्र।
विज्ञापन
समूह की महिलाओं की तरफ से जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में प्रेरणा कैंटीन संचालित की जाएगी। कैंटीन से मरीजों के साथ तीमारदारों को शुद्ध भोजन मुहैया कराया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है। सर्वप्रथम जिला अस्पताल में कैंटीन संचालित की जाएगी। - एमजी रवि, जिला प्रबंधक- एनआरएलएम- सोनभद्र।