फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Patients took medicines for sugar and gas investigation revealed not effective in sonbhadra

सेहत से खिलवाड़: शुगर और गैस की दवाएं खा गए मरीज, जांच में पता चला कि कारगर नहीं थीं

Fri, 12 Sep 2025 12:32 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 12 Sep 2025 12:32 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां सरकारी अस्पताल में मरीजों को शुगर की दवा बांट दी गई। मरीज इसका सेवन भी कर गए। बाद में जांच रिपोर्ट में पता चला कि दवाएं कारगर नहीं थीं। 

विज्ञापन
Patients took medicines for sugar and gas investigation revealed not effective in sonbhadra
दवाएं - फोटो : Freepik.com

विस्तार

नमूनों की जांच और उसकी रिपोर्ट आने में महीनों का अंतराल लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। सरकारी अस्पताल में मरीजों को शुगर की दवा बांट दी गई। करीब दस हजार मरीज इसका सेवन भी कर गए। 
विज्ञापन


छह माह बाद आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि वह दवा गुणवत्ता पर खरी नहीं है। उसकी क्षमता तय मानक से काफी कम है। इसी तरह बाजार में बिकने वाली गैस की गोली भी परीक्षण में फेल मिली है।
विज्ञापन


दो साल के भीतर ऐसे 14 मामले पकड़ में आए हैं। 12 मामलों में मुकदमा दर्ज कराया गया गया है। सबसे चौंकाने वाला मामला मेडिकल कॉलेज का रहा है। यहां मरीजों को दी गई शुगर की दवा मानक पर खरी नहीं उतरी। दवा की दुकानों से लिए गए नमूने भी जांच में फेल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


औषधि सुरक्षा विभाग ने संबंधित दवा कंपनी-वितरक के खिलाफ अदालत में केस दर्ज कराने के साथ संबंधित बैच की दवाएं मार्केट से हटाने का निर्देश दिया है। कुछ मामलों में जांच की जा रही है। हालांकि नमूनों की जांच प्रक्रिया पूरी होते-होते कम गुणवत्ता वाली दवाएं हजारों मरीजों तक पहुंच जा रही हैं, जिसका असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed