{"_id":"64ca9fefcc6bb04a360ba228","slug":"patients-suffer-due-to-daily-power-cuts-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-1803-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जिला अस्पताल में रोजाना घंटों बिजली कटौती से मरीज बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जिला अस्पताल में रोजाना घंटों बिजली कटौती से मरीज बेहाल
विज्ञापन
साेनभद्र। जिले में मनमाने ढंग से हो रही विद्युत कटौती के कारण आम लोगों के साथ ही मरीजोंं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि 24 घंटे की आपूर्ति के रोस्टर वाले जिला संयुक्त चिकित्सालय में रोजाना तीन से चार घंटे की कटौती हो रही है। बुधवार को जहां दिन भर कटौती होती रही तो शाम चार बजे के करीब दो घंटे आपूर्ति ठप रही। इससे मरीज बेहाल दिखे।
बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। स्थिति यह है कि अस्पताल में लोग अपने मरीजाें के लिए हाथ के पंखे लेकर जा रहे हैं तो कोई गमछे से हवा दे रहा है। तीमारदारों ने बताया कि यहां बिजली कटने के बाद जेनरेटर नहीं चलाया जाता। तब हाथ का पंखा ही कुछ राहत प्रदान करता है। जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि रोजाना हो रही अघोषित कटौती के कारण वे बीमार मरीजों के उपचार की बजाय ऐसा लग रहा है कि गर्मी के कारण वह खुद भी बीमार हो जाएंगे। जिला अस्पताल में मंगलवार की रात भी कई घंटे बिजली गुल रही। इस पर सदर विधायक भूपेश चौबे रात में ही अस्पताल पहुंचे। सीएमएस और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य से कारण को भी जानने का प्रयास किया। इसके साथ ही बुधवार की शाम साढ़े चार बजे से राबर्ट्सगंज नगर के साथ ही ग्रामीण इलाकों की बिजली करीब तीन घंटे गायब रही। ऐसे में लोगों को परेशानी उठानी पडी। इसके साथ ही शाम के समय हुई कटौती के कारण पेयजल की समस्या से भी दो-चार होना पड़ा।
समन्वय बैठक में विद्युत व्यवस्था में सुधार पर चर्चा
सोनभद्र। जिला मुख्यालय लोढ़ी स्थित सर्किट हाऊस में बुधवार को बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ जिले के जनप्रतिनिधियों की समन्वय बैठक हुई। बैठक में जिले में बेहताशा विद्युत कटौती पर नेताओं ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान बिजली कटौती के कारणों को जानने का प्रयास भी किया गया। जल्द से जल्द रोस्टर के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। वहीं बिजली विभाग की ओर से विभिन्न बिंदुओं पर जनप्रतिनिधियों से सुझाव भी मांगा गया। इसमें विभिन्न इलाकों में क्षमता वृद्धि, आपूर्ति सहित अन्य प्रस्ताव शामिल रहे। बैठक में दुद्धी विधायक राम दुलार गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे, कुलदीप पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता एसके चौधरी, भाजपा नेता संतोष शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिले में बारिश के कारा कुछ स्थानों पर फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है। जिला अस्पताल में कटौती का संज्ञान लेकर जरूरी कदम उठाया जाएगा। -एसके चौधरी, एस्कईएन।