{"_id":"5bef0a80bdec2269b059d903","slug":"passengers-made-angry-by-the-arrival-of-the-train-late","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन देर से आने से नाराज यात्रियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन देर से आने से नाराज यात्रियों ने किया प्रदर्शन
sonbhadra
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
smallest passenger train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। म्योरपुर रोड रेलवे स्टेशन के बाहर शुक्रवार की दोपहर बाद बरवाडीह से चुनार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के रोजाना देरी से आने और जाने से क्षुब्ध लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दस से बारह घंटे तक ट्रेनों के देरी से संचालन की वजह से उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने रेलवे के उच्चाधिकारियों से तत्काल पैसेंजर के समय से संचालन की मांग की है। उन्होंने व्यवस्था में सुधार न होने की दशा में व्यापक पैमाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। म्योरपुर रोड रेलवे स्टेशन के बाहर शुक्रवार की दोपहर बाद बरवाडीह से चुनार जाने वाली पैसेंजर के देरी से आने को लेकर सफर करने के लिए बैठे यात्रियों ने जमकर प्रदर्शन किया।
नारेबाजी करते हुए उन्होंने व्यवस्था में सुधार की मांग की। कहा कि कम किराए में उनको कहीं भी यात्रा के लिए पैसेंजर ट्रेन से सुविधा होती है। ऐसे में पैसेंजर ट्रेन को दस से बारह घंटे देरी से चलाने की वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
म्योरपुर रोड रेलवे स्टेशन पर बरवाडीह से चुनार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का समय सुबह 6:29 बजे पर नियत है, लेकिन ट्रेन कई महीनों से दोपहर बाद आ रही है। ऐसे में उन्हें जिला मुख्यालय और अन्य स्थानों को जाने के लिए काफी परेशानी हो रही है।
यही, पैसेंजर ट्रेन चुनार से बरवाडीह वापस जाती है, जिसका म्योरपुर रोड स्टेशन पर शाम 18:45 बजे समय निर्धारित है। पैसेंजर ट्रेन कल शाम की बजाय शुक्रवार की सुबह पांच बजे करीब 12 घंटे देरी से बरवाडीह के लिए गई है। जिला मुख्यालय के लिए रोडवेज बसों का किराया 80 रुपये हैं, जबकि पैसेंजर ट्रेन से जिला मुख्यालय जाने के लिए उन्हें 20 रुपये खर्च करना पड़ता है। प्रदर्शन करने वालों में लालचंद, अभिजीत, रामविलास, रामलाल, निधि, सविता, उर्मिला, रमेश, लालचंद गोड़ यात्री मौजूद रहे।