{"_id":"67be0de3d3b20d9117002ce2","slug":"passenger-trains-will-run-by-connecting-engines-on-both-sides-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-124841-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दोनों तरफ इंजन जोड़कर गुजारी जाएंगी यात्री ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दोनों तरफ इंजन जोड़कर गुजारी जाएंगी यात्री ट्रेनें
विज्ञापन
प्रयागराज में शंटिंग और भीड़भाड़ से बचाव के लिए दोनों तरफ इंजन जोड़कर यात्री ट्रेनों को गुजारा जाएगा। महाशिवरात्रि के बाद प्रयागराज में होने वाली भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन की तरफ से यह निर्णय लिया गया है।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रयागराज से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 11107 ग्वालियर-बनारस एक्सप्रेस 27 फरवरी से एक मार्च तक, गाड़ी संख्या 11108 बनारस-ग्वालियर एक्सप्रेस 28 फरवरी से दो मार्च तक दोनों तरफ इंजन जोड़कर संचालित होगी।
इसी तरह सोनभद्र के चोपन जंक्शन से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13309 चोपन-प्रयागराज 28 फरवरी से दो मार्च तक, गाड़ी संख्या 13310 प्रयागराज-चोपन एक्सप्रेस 28 फरवरी से दो मार्च तक दोनों तरफ इंजन जोड़कर चलेगी।
विज्ञापन
इसी तरह टनकपुर से शक्तिनगर को जाने वाली 15076 व टनकपुर-सिंगरौली 15074 28 फरवरी से दो मार्च तक और गाड़ी संख्या 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एवं 15073 सिंगरौली-टनकपुर 28 फरवरी से दो मार्च तक ट्रेन के दोनों तरफ इंजन जोड़कर संचालित की जाएंगी। प्रयागराज में भीड़भाड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।